वोग वुमन ऑफ द ईयर अवार्ड 2017 बाॅलीवुड की एक और यादगार शाम के रूप में सामने आया जब बाॅलीवुड सितारों ने अपनी बेहतरीन अंदाज में जलवानशीं होकर इस रात को सितारों की तरह चमकदार बना दिया। इस दौरान बाॅलीवुड की मशहूर हस्तियों ने अपने बेहतरीन फैशनेबल अंदाज के साथ शिरकत की और लोगों का खूब मनोरंजन किया।
शो में, ऐश्वर्या राय बच्चन, शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर जैसी शख्सियत एवार्ड अपने नाम करवाने में कामयाब हुई। ऐश्वर्या राय को Vogue Influencer Of The Decade का एवार्ड दिया गया, जबकि शाहरुख खान के नाम Vogue Entertainer of the Decade एवार्ड रहा। एवार्डों के अलावा शो पर गौरी खान, करण जौहर, किरण राव, कृति सेनन जैसे व्यक्तित्वों ने भी भाग लिया।

अनिल कपूर को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि वक्त के साथ काफी स्मार्ट हो रहे हैं – फोटो/एएफपी

अक्षय कुमार की पत्नी टिविंकल खन्ना वोग के एवार्ड में लाल रंग के गाउन में शानदार नजर आई।- फोटो/एएफपी

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन जो पूरी दुनिया में अपनी सुंदरता के कारण लोकप्रिय हैं, इस इवेंट पर भी सबको हैरान करने में कामयाब रहीं, उन्होंने लाल रंग के जोड़े में हमेशा की तरह सबको खूब प्रभावित किया। – फोटो/एएफपी

अदिती राव हैदरी अपने गुलाबी गाउन में किसी महारानी से कम नजर नहीं आईं। – फोटो/ एएफपी

बाॅलीवुड में फैशनस्टा के नाम से मशहूर सोनम कपूर ने अपने हरे रंग की पोशक में सबको हैरान कर दिया – फोटो/ एएफपी

बाॅलीवुड किंग शाहरुख खान इस शो पर भी किसी किंग से कम नजर नहीं आये -फोटो/एएफपी

अभिनेता अर्जुन कपूर अपने स्टाईल से हरबार प्रभावित करते हैं और इस बार भी वह ऐसा करने में सफल रहे – फोटो/ एएफपी

अभिनेत्री राधिका आप्टे इस दौरान सफेद रंग के अनोखे पोशाक में नजर आईं -फोटो/एएफपी

खूबसुरत अभिनेत्री अनुष्का शर्मा नगो से बनी खूबसुरत गाउन में जलवा गिराती हुई और सबकी खूब वाह वाही बटोरी-फोटो/एएफपी










