विराट से शादी के बाद अनुष्का को मिला स्पेशल गिफ्ट

anushka sharma and virat kohli
विराट से शादी के बाद Anushka Sharma को मिला स्पेशल गिफ्ट
हिना आज़मी

बॉलीवुड के सफल एक्ट्रेस Anushka Sharma को भारतीय कप्तान विराट कोहली से शादी करने के 4 महीने बाद एक ऐसी उपलब्धि मिली है, जिसे आने का सब का भाग्य नहीं होता। शादी के बाद इतनी बड़ी उपलब्धि किसी एक्ट्रेस को नहीं मिली।

खबर आई है कि अनुष्का शर्मा को “दादा साहब फाल्के एक्सीलेंस 2018” अवार्ड  से सम्मानित किया जाएगा। हाल ही में फॉर्ब्स मैगजीन 30 अंडर 30 एशिया 2018 की लिस्ट में अनुष्का को शामिल किया गया है। अनुष्का कोहली ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले बनी फिल्म “NH10”,” फिल्लौरी” और “परी” प्रोड्यूस की।

Anushka Sharma




बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्में शानदार रही, इसलिए दादा साहब फाल्के फाउंडेशन ने अनुष्का को इस अवॉर्ड से नवाजने का फैसला किया। डीएनए अखबार की रिपोर्ट के अनुसार अनुष्का को ‘ पाथ ब्रेकिंग प्रोडूसर’ बतौर सम्मानित किया जाएगा। भाई कर्नीश शर्मा के साथ अनुष्का प्रोडक्शन कंपनी “क्लीन स्लेट फिल्म्स” चला रही हैं।

फोर्ब्स लिस्ट में Anushka Sharma 29 वें पायदान पर

पिछले कुछ दिनों में अनुष्का को  फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया 2018 लिस्ट में शामिल किया गया। कुछ नया करने या अपने क्षेत्र में अलग करने वालों को इस लिस्ट में जगह दी गई है। ये लोग अपने उद्योग और एशिया में बेहतर बदलाव ला रहे हैं। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में मोटी फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से अनुष्का शर्मा एक बड़ा नाम है, जिन्हें इस लिस्ट में 29 स्थान प्राप्त हुआ है।

Anushka Sharma




फोर्ब्स लिस्ट में एशिया में परिवर्तन लाने वाले 300 युवाओं का नाम उजागर किया गया है, जिनमें भारतीय बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु भी शामिल है। अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत सन 2007 में एक मॉडल के बतौर की थी। वर्ष 2008 में उन्होंने फिल्म  “रब ने बना दी जोड़ी” से डेब्यू किया। फिल्म सफल रही और उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर अवार्ड मिला।

इसके बाद अनुष्का धड़ाधड़ बेहतरीन फिल्में देती रही। वहीं कई अवार्ड भी लेते रही। इन्हें फिल्म “जब तक है जान”, “सुल्तान” ,”बैंड बाजा बारात” और कई फिल्मों के लिए अवॉर्ड्स मिले, लेकिन दादा साहब फाल्के अवार्ड फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा अवार्ड है।

जरा इसे भी पढ़ें :