जातिगत आधार पर छावनी परिषद क्लेमेनटाउन के उपाध्यक्ष को किया गया जलील

Vice president of Cantonment Board Clement Town
Vice president of Cantonment Board Clement Town

देहरादून। Vice president of Cantonment Board Clement Town राष्ट्रीय सामाजिक न्याय कृति मंच के चेयरमैन ने आरोप लगाया कि छावनी परिषद क्लेमेनटाउन में उपाध्यक्ष सुनील कुमार को जातिगत आधार पर बोर्ड बैठक में जलिल किया गया। साथ ही उनके साथ मारपीट भी की गयी।

जिसकी शिकायत पुलिस से की गयी किन्तु पुलिस भी इस मामले में कुछ करने को तैयार नही है। यहां आयोजित प्रेस वार्ता मे मंच के चेयरमैन ने आरोप लगाया कि इस घटना की सरकार और अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।

Vice president of Cantonment Board Clement Town
पत्रकार वार्ता करते हुए राष्ट्रीय सामाजिक न्याय कृति मंच के चेयरमैन।

समस्त गवाहों और सबुतो के बाद भी छावनी परिषद के सभाषद को गिरफ्तार न करना एससी एसटी एक्ट का घोर उल्लघंन है। उन्होेंने कहा कि इससे समाज के कल्याण में लगे लोगों का मनोबल भी गिर रहा है।

उन्हांेने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी सभासद को मुख्यमंत्री के आवास मे बैठै किसी अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है। जिसके चलते पीड़ित को न्याय नही मिल पा रहा है। उन्होने कहा कि दोषी की गिरफ्रतारी न होने के विरोध में वह 6 सितंबर को गांधी पार्क में सुबह 11 बजे से सांकेतिक धरने पर बैठेगें।

यह भी पढ़े