राज्यपाल से मिले कुलपति प्रो. डॉ. हिमांशु ऐरन

Vice-Chancellor Prof. Dr. Himanshu Eran Meets Governor

देहरादून। Vice-Chancellor Prof. Dr. Himanshu Eran Meets Governor राष्ट्रीय डेंटल कमीशन के डेंटल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड में पूर्णकालिक सदस्य के रूप में नियुक्त होने के बाद रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. हिमांशु ऐरन ने उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार भेंट की।

लोकभवन में आयोजित इस औपचारिक मुलाकात के दौरान डॉ. ऐरन ने अपनी नवीन नियुक्ति की जानकारी राज्यपाल को दी। राज्यपाल ने डॉ. ऐरन को राष्ट्रीय डेंटल कमीशन जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में मिली जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि उत्तराखंड के लिए भी गौरव का विषय है।

उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि डॉ. ऐरन अपने अनुभव और दक्षता के बल पर सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करेंगे। इस अवसर पर राज्यपाल ने उन्हें डेंटल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने तथा आमजन तक बेहतर सेवाएँ पहुँचाने के लिए मार्गदर्शन भी दिया।

डॉ. हिमांशु ऐरन ने राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे इस महत्वपूर्ण दायित्व को पूरी प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित
ले.ज. (रिटा.) गुरमीत सिंह ने ली राज्यपाल के रूप में शपथ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट