Home Uttarakhand Dehradun उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित

Uttarakhand Board result 2025 declared

देहरादून। Uttarakhand Board result 2025 declared उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। छात्र लंबे समय से इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रामनगर से परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। 10वीं में 90.77 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की है जबकि 12वीं में 83.23 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 12वीं क्लास में अनुष्का राणा टॉपर रही। उनको 98.60 फीसदी अंक मिले हैं। वहीं, 10वीं में बागेश्वर निवासी कमल चौहान ने टॉप किया है। कमल को 99.20 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं।

टॉपर देहरादून की अनुष्का राणा के साथ ही केशव भट्ट दूसरे स्थान पर रहे हैं जबकि आयुष सिंह रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया है। बताते चलें कि, प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हुई थी और 11 मार्च तक चली थी, जिसके लिए प्रदेश भर में 1,245 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 1,245 परीक्षा केंद्रों में 165 को संवेदनशील श्रेणी और 5 को अति संवेदनशील केंद्र की श्रेणी में रखा गया था। 2,23,403 छात्र-छात्राओं ने इस बार बोर्ड परीक्षा में भाग लिया। 10वीं में 1 लाख 13 हजार 690 परीक्षार्थी और 12वीं में 1 लाख 9 हजार 713 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी।

 साल 2024 में 12वीं की परीक्षा में कंचन जोशी और पीयूष खोलिया ज्वाइंट टॉपर रहे थे। दोनों को ही 97.66 फीसदी अंक मिले थे। अंशुल नेगी 97 प्रतिशत अंकों के साथ सेकेंड पोजिशन पर रहे थे, जबकि हरीश चंद्र बिजल्वाण 96 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। वहीं, 10वीं की परीक्षा में पिथौरागढ़ की रहने वाली प्रियांशी रावत ने पूरे 100 फीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया था। रुद्रप्रयाग के शिवम मलेथा 99.60 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर थे, जबकि पौड़ी के आयुष ने 99.00 फीसदी अंक स्कोर किया था और वो तीसरे स्थान पर रहे थे।

प्राइवेट स्कूलों की मनमाने शुल्क वृद्धि के खिलाफ कठोर कानून बनाने की मांग
अभिनेता राहुल बोस ने कासिगा स्कूल में कैंसर जागरूकता रन को हरी झंडी दिखाई
डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी में लगा ट्रेंड बाजार