केंद्रीय गृह मंत्रालय का वेबसाइट हैक

hacker

नई दिल्ली,। देश की साइबर सुरक्षा का धता बताते हुए हैकरों ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट को ही हैक कर लिया। गृह मंत्रालय के अधिकारी वेबसाइट को सही करने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल इसे ब्लॉक कर दिया गया है। मंत्रालय को सुबह वेबसाइट हैक होने की सूचना मिलते ही नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर ने इसे ब्लॉक कर दिया। अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि इस घटना के पीछे किस हैकर ग्रुप का हाथ है।