आज 22 अक्टूबर का राशिफल

Rashifal

मेष :-​  इस राशि के जातकों के धार्मिक विश्वास में कमी आएगी, मानसिक असंतोष रहेगा।

वृष :-​  इस राशि के जातकों को आज शुभचिंतकों से सलाह प्राप्त होगी, व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

मिथुन :-​  इस राशि के जातकों को खरीद-फरोख्त में विशेष लाभ होगा, सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने का प्रयास करेंगे।

कर्क :-​  आज आपका पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा, आपको लव प्रपोजल भी मिल सकते हैं।

सिंह :-​  इस राशि के जातकों का आज कला व संस्कृति के प्रति रुझान बढ़ेगा, लेकिन आज आप अपने आप को अशांत महसूस करेंगे।

कन्या :-​  अगर आज आप किसी व्यवसायिक यात्रा पर जा रहे हैं तो ये यात्रा लाभप्रद रहेगी।

तुला :-​  विशेष लाभ प्राप्ति के योग हैं, मित्रों से उपहार मिलेगा। शाम को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

वृश्चिक :-​  लोगों के विरोध का सामना करना पड़ेगा, अपने आप को उदास महसूस करेंगे, वहीं आज लाभ प्राप्ति की संभावना बनेगी।

धनु :-​  जीवन की अनुकूल व प्रतिकूल घटनाओं का आत्मनिरीक्षण करेंगे। महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसले लेंगे।

मकर :-​  आज आप अपने भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे, कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलेगी, पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

कुंभ :-​  इस राशि के जातकों का आज अपने दोस्तों से झगड़ा हो सकता है। अज्ञात स्थान पर भटक सकते हैं, अनजान लोगों से दूर रहें।

मीन :-​  वित्तिय सौदों के अच्छे परिणाम मिलेंगे, यात्रा के योग बन रहे हैं। मन धार्मिक कार्यों में लगेगा।