Home crime रेलवे स्टेशन में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले दो शव

रेलवे स्टेशन में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले दो शव

Two bodies found at railway station

खटीमा। Two bodies found at railway station शनिवार देर रात खटीमा रेलवे स्टेशन वार्ड नंबर 6 में दो शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फील्ड यूनिट और एफएसएल टीम को बुलाया। उसके बाद दोनों शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल इस मामले जांच जारी है।

खटीमा रेलवे स्टेशन वार्ड नंबर 6 के पास 9 अगस्त शनिवार देर रात दो लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बाजार चैकी प्रभारी उपनिरीक्षक जीवन चुफाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो मृतक की शिनाख्त कराई।

बाजार पुलिस चैकी इंचार्ज जीवन सिंह चुफाल ने बताया, एक व्यक्ति की पहचान राजेंद्र सिंह सामंत पुत्र पद्म सिंह सामंत निवासी वेस्ट व्यू होटल के सामने खटीमा के रूप में हुई। बताया गया कि राजेंद्र सिंह परचून की दुकान चलाता था। दूसरे व्यक्ति की पहचान विनोद पुत्र शोभन सिंह, उम्र करीब 47 वर्ष निवासी ग्राम नगला तहर थाना डिलारी जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई।

दोनों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जनपदीय फील्ड यूनिट और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। टीमों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत इकट्ठे किए गए हैं।

पुलिस ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए टीमों का गठन किया है। आसपास के लोगों और स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद कही है। फिलहाल पुलिस टीम की जांच जारी है।

नदी में तैरता मिला लापता व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका
खेत में मिला युवक का खून से सना शव
चूना भट्टा क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने से सनसनी