Home crime बीमा के पैसे लेने के लिए अपने बच्चे को मार डाला

बीमा के पैसे लेने के लिए अपने बच्चे को मार डाला

crime

गुजरात के अहमदाबद से जूनागढ़ से एक नया केस सामने आया है, कि लालच में एक दंपति ने पैसो के लिए अपने ही गोद लिए बच्चे को बीमा के पैसा लेने के लिए उसकी हत्या करवा दी। पुलिस ने बताया कि एक करोड़ 18 लाख की राशि लेने के लिए यह साजिश रची गई। ये दम्पत्ति एनआरआई है।
एनआरआई दम्पत्ति के रिश्तेदार लंदन में रह रहे है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनो के खिलाफ हत्या की साजिश के अरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। पहले दम्पत्ति ने बच्ची का बीमा करवाया एवं फिर उसे बाद में मार डाला, तिलवा ने कहा कि आरती एवं कंवलजीत ने नीतीश के साथ मिलकर 14 साल के गोपाल को गोद लेने की चाल चली, बच्चे का जीवन बीमा करवाया एवं फिर उसे यह सोचकर मारे डाला की बीमा की राशी असानी से ले सके।
वीजा खत्म होने से पहले नीतीश लंदन में था, तीनो ने मिलकर साल 2015 में गोपाल को गोद लेने के बाद उसे मारने की साजिश रची थी। केशोद में 2 बदमाश मोटरसाइकिल सवारों ने उस पर हमला बोल दिया। पुलिस जब छानबीन में जुटी तो पता चला कि इसमें आरती एवं कंवलजीत का हाथ है। गोपाल की राजाकोट अस्पताल में मौत हो गई।