जनगणना देश के समग्र विकास की आधारशिला : उनियाल

The Census: Cornerstone of nation Holistic Development

देहरादून। The Census: Cornerstone of nation Holistic Development राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जनगणना 2027 के तहत स्वगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करते हुए स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे भी 24 अप्रैल तक स्वगणना प्रक्रिया में शामिल होकर एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाएं।

उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश के समग्र विकास की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक द्वारा दी गई सटीक जानकारी ही भविष्य की योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों की दिशा तय करती है।

मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि इस बार सरकार की और से स्वगणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे नागरिक अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। यह पहल न केवल प्रक्रिया को सरल बनाती है, बल्कि पारदर्शिता और सटीकता भी सुनिश्चित करती है।
उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे केवल भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही अपनी स्वगणना करें और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

मुख्यमंत्री का विज़न, जनता का विश्वास सुशासन की मजबूत नींव : सुबोध उनियाल
राज्य सरकार हर आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है : सुबोध उनियाल
जंगल हमारी आर्थिकी का प्रमुख स्रोत : सुबोध उनियाल