09 दिसंबर राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

Rashifal

मेष :- जीवन में नीरसता को कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा दें, व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से मन उत्साहित होगा।

वृष :- किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनों के मतभेद का सामना करना पड़ेगा, प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन :- रोजगार में अपनी स्थिति को लेकर मन में हीन भाव पैदा होगी, महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के आसार बनेंगे।

कर्क :- भावुकतावश किसी सम्बन्धी की बातें मन को कष्ट पहुंचा सकती हैं। अपने अन्दर नए ऊर्जा की अनुभूति करेंगे, लेकिन बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने की चेष्ठा करें।

सिंह :- परिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी, किसी अवरोधित काम के प्रति मन चिन्तित होगा, शिक्षा-प्रतियोगिता मे प्रयत्न सार्थक होगा।

कन्या :- भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय के योग हैं, जीविका क्षेत्र में परिश्रम सार्थक होगा, प्रणय सम्बन्ध के प्रति मन केन्द्रित होगा।

तुला :- भावुकता वश अपने निकटस्थ संबंधों के बारे में गलत धारणा पालना ठीक नहीं। संबंधों की मधुरता हेतु आपस में विश्वास कायम करें।

वृश्चिक :- व्यावसायिक संबंध प्रगाड़ होंगे, अत्यधिक भावुकता से भावनात्मक शोषण संभव, भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिंतित होगा।

धनु :- अपने भाग्य को कोसना छोड़ अपने समय को सकारात्मक दिशा में लगाएं, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर :- समाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी, व्यावसायिक क्षेत्र की प्रतिभा में निखार आएगा।

कुंभ :- नए कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा, परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा।

मीन राशि :- आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी, परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा।