Tension in area after a woman was beaten up
देहरादून। Tension in area after a woman was beaten up होली के अवसर पर कोतवाली नगर क्षेत्र के व्यस्त लक्ष्मण चैक इलाके में एक सब्जी और फल बेच रही महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की घटना सामने आई है, जिसके बाद आसपास के इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया है ताकि हालात नियंत्रण में बने रहें।
पीड़िता लक्ष्मी देवी सोनकर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी ठेली पर बैठी हुई थीं, जब एक किशोर (लगभग 16/17 वर्षीय) ने उनसे फल खरीदे। कुछ देर बाद वही युवक वापस लौटा और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि उसने फल फेंके, थप्पड़ मारे और जान से मारने की धमकी दी।
जब महिला ने विरोध किया तो युवक ने उन्हें धक्का देकर सड़क की ओर गिराने की कोशिश की और मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक ने पहले भी उनकी मां के साथ इसी तरह की मारपीट की थी, लेकिन उस समय कोई कानूनी शिकायत नहीं दर्ज कराई गई थी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने सलीम निवासी शिव नगर कॉलोनी, कांवली रोड के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के बाद इलाके में माहौल गर्म होने लगा, जिसके कारण सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल को तैनात करना पड़ा। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
जरा इसे भी पढ़े
जहरीली शराब कांडः क्षेत्र में तनाव जारी
पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट
मवेशियों की हड्डियों को लेकर दो समुदायों में टकराव, 300 पर मुकदमा दर्ज







