सैनिक कल्याण मंत्री से वार्ता विफल, उपनल कर्मियों का धरना जारी

Talks between UPNL employees and Military Welfare Minister

देहरादून। Talks between UPNL employees and Military Welfare Minister समान कार्य के लिए समान वेतन व नियमितीकरण की मांग को लेकर उपनल कर्मचारियों का धरना नवें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को सरकार के स्तर से बुलाई गई सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से वार्ता विफल रही। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उपनल कर्मियों के धरने में पहुंच कर अपना समर्थन दिया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार चाहे तो जल्द से जल्द उपनल कर्मियों का नियमितीकरण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार पर वित्तीय भार पड़ रहा है तो केंद्र की सहायता से इस कार्य को किया जा सकता है। हड़ताली उपनल कर्मचारी पिछले 10 नवंबर से खुले आसमान के नीचे धरने पर डटे हुए हैं। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने पुलिस कर्मियों के साथ झड़प कर टेंट की व्यवस्था करवाई।

प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल ने कहा कि सरकार के स्तर से सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के साथ वार्ता के लिए बुलाया गया, मगर अपनी मुख्य मांग समान कार्य के लिए समान वेतन एवं नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल अड़े रहे। जिस कारण सरकारी स्तर पर बुलाई गई वार्ता विफल रही।

धरने के दौरान हरीश कोठारी, महासंघ के प्रदेश महामंत्री विनय प्रसाद, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेश भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप सिंह चौहान, संगठन मंत्री भूपेश नेगी व देहरादून जिला अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी धरने पर बैठे रहे।

उपनल कर्मचारी राज्य की रीढ़ हैं। 10 दिनों से सड़क पर बैठे कर्मचारी सरकार की कठोरता और तानाशाही का जीता-जागता प्रमाण हैं। कांग्रेस उनके साथ है और जब तक न्याय नहीं मिलता, हम पीछे हटने वाले नहीं। भाजपा सरकार कर्मचारियों के हितों, रोजगार संस्कृति और संविदा व्यवस्था के सुधार पर जानबूझकर मौन है, जबकि उपनल कर्मचारी न्यूनतम वेतन, सेवा सुरक्षा, समान कार्य, समान वेतन जैसी मूलभूत और मानवीय मांगें कर रहे हैं। जब तक उपनल कर्मचारियों को सम्मानजनक समाधान नहीं मिलता, कांग्रेस उनके साथ हर स्तर पर खड़ी रहेगी। यदि राज्य की धामी सरकार उपनल कर्मियों की समस्याओं का निस्तारण करती है तो वह स्वयं उपनल कर्मियों के साथ सरकार का अभिनंदन करेंगे।

उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने मंगलवार को परेड ग्राउंड के समीप अपनी मांगों को लेकर पिछले 10 दिनों से खुले आसमान के नीचे ठिठुरती रातें गुजार रहे उपनल कर्मचारियों को राहत पहुँचाते हुए तंबू और टेंट उपलब्ध कराए। उन्होने कहा कि जब राज्य की सरकार कर्मचारियों की आवाज सुनने तक को तैयार नहीं है, तब महिला कांग्रेस ने आगे बढ़कर संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय दिया।

इस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला थापा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल, जिला अध्यक्ष पूनम, काशीपुर महानगर अध्यक्ष पूजा भी उपस्थित रहीं।

उपनल कर्मचारियों और आशाओं का मानदेय बढ़ा
उपनल कर्मचारियों का शोषण करने वाले अधिकारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : सेमवाल
उपनल कर्मचारियों के वेतन में होगी वृद्धि