Home Uttarakhand Dehradun लोहड़ी पर्व समाज को जोड़ने और नई ऊर्जा देने वाला उत्सव :...

लोहड़ी पर्व समाज को जोड़ने और नई ऊर्जा देने वाला उत्सव : गणेश जोशी

Lohri festival unites community

देहरादून। Lohri festival unites community कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के राजपुर रोड स्थित पंजाबी बिरादरी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित लोहड़ी पर्व कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को लोहड़ी पर्व की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लोहड़ी नई फसल के आगमन का प्रतीक पर्व है, जो विशेष रूप से किसानों के लिए उल्लास और उत्साह का अवसर होता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में नई ऊर्जा का संचार करता है और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमें समाज से जुड़ने और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का अवसर प्रदान करते हैं।

कैबिनेट मंत्री ने पंजाबी समाज को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को भी लोहड़ी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने भी सभी को लोहड़ी पर्व की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, पंजाबी बिरादरी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हरीश जौहर, सचिव उपासना वर्मा, शशि कपूर, शारदा, समीर डोभाल सहित सोसाइटी के पदाधिकारी, समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

फाइटोकेमिस्ट्री और आयुर्वेद उत्तराखण्ड के विकास के मजबूत आधार : गणेश जोशी
साहिबजादों का जीवन आज की पीढ़ी के लिए देशभक्ति और आत्मबल की प्रेरणा है : गणेश जोशी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से किया संवाद, समस्याओं का लिया फीडबैक