स्वाइन फ्लू के यह लक्षण दिखे तो तुरंत जायें अस्पताल

Swine flu
Swine flu के यह लक्षण दिखे तो तुरंत जायें अस्पताल

इस बदलते मौसम के दौरान कई बीमारियों का जन्म होता है। वैसे तो ना ज्यादा ठंड ना ज्यादा गर्मी की स्थिति हम लोगों को लुभाती है, लेकिन यह मौसम बीमारियों भरा मौसम होता है। इसके चलते अस्पतालों में रोगियों की संख्या में तेजी से वृद्धि होती है। आजकल हैजा से कितने ही रोगी परेशान हैं।  एक और खतरनाक बीमारी से लोग इन दिनों जूझ रहे हैं वह स्वाइन फ्लू ( Swine flu) है। दोस्तों इसे तो आप सब जानते ही होंगे आज हम आपको कुछ लक्षण बताने जा रहे हैं अगर आपको यह है तो तुरंत अस्पताल जाएं और इलाज करवाएं।

स्वाइन फ्लू एक विषाणु जनित रोग है। इसे शूकर इंफ्लुएंजा या H1 N1 भी कहते हैं। यह एक संक्रामक रोग है यानी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में सांस लेने पर इन्फ्लूएंजा नामक वायरस जाने से होता है। यह मनुष्य पक्षियों पर प्रभाव डालता है। इसके लिए सूअर उत्तरदाई होते हैं। भारत में यह एक महामारी के रूप में सन 2009 में आया था।

Swine flu के लक्षण




  • 100 Fanaa नाइट या इससे अधिक बुखार होना
  • जुकाम से नाक बहना
  • शरीर में कमजोरी और थकावट महसूस होना
  • सिर दर्द होना
  • कई रोगियों में गले में खराश, लाल चकत्ते, शरीर की मांसपेशियों में दर्द होना
  • ठंड लगना, जी मचलाना और उल्टी आना
  • इसकी रोगियों को दस्त भी हो जाते हैं।
  • कुछ लोगों में श्वसन संबंधी लक्षण पाए जाते हैं| सांस लेने में परेशानी होती है, रोगी की सांस लेने में दिक्कत होती है इसकी वजह से सांस लेने के लिए यंत्र की आवश्यकता होती है जैसे वेंटिलेटर।
  • यदि संक्रमण बना रहे तो रोगों को रोगी को निमोनिया तक हो जाता है।

Swine flu से बचाव




  • अगर आप इससे संक्रमित हैं तो घर से बाहर ना जाए
  • साबुन से हाथ बार-बार धोने या सेनेटाइजर का प्रयोग करें
  • खासते या चीखते हुए ध्यान रखें कि दूसरे इस के संपर्क में ना आए
  • कफ को जहां- तहां ना लगाएं
  • स्वाइन फ्लू के लिए टीकाकरण किया जाता है।
  • यह लक्षण देखने पर तुरंत अस्पताल जाएं और इलाज करवाएं
  • सार्वजनिक क्षेत्रों में मास्क लगाकर या मुंह ढक कर ही जाए क्योंकि किसी को भी यह बीमारी हो सकती है जो आपको भी संक्रमित कर सकती है।

जरा इसे भी पढ़ें :