Home bollywood सनी लियोनी से पूछताछ कर सकती है यूपी पुलिस

सनी लियोनी से पूछताछ कर सकती है यूपी पुलिस

Sunny leone

नई दिल्ली। बॉलीवूड अभिनेत्री सनी लियोनी की की मुश्किले बढ़ने वाली हैं। यूपी पुलिस 3700 करोड़ की ऑनलाइन ठगी के मामले में सनी लियोनी से पूछताछ कर सकती है। घर बैठे एक क्लिक पर लाखों की कमाई का झांसा देकर 7 लाख लोगों से 3 हजार 7 सौ करोड़ से ज्यादा की ठगी के मामले में ईडी ने अनुभव मित्तल के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। इसी मामले में यूपी पुलिस अभिनेत्री सनी लियोनी से भी पूछताछ कर सकती है।
गौरतलब है कि अनुभवन मित्तल ने पिछले वर्ष नवम्बर में ग्रेटर नोएडा के एक होटल में पार्टी रखी थी।, जिसें अपनी वेबसाइट के लॉन्चींग के लिए मित्तल ने बॉलीवूड अभिनेत्री सनी लियोनी को आमंत्रित किया था। एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक एसटीएफ ने उस होटल के कर्मचरियों से भी पूछताछ की जहां वेबसाइट लॉन्चींग की पार्टी रखी गई थी।
एसटीएफ के डीएसपी ने बताया है कि ‘प्राइज चिट एवं मनी सर्कुलेशन स्कीम एक्ट 1978 के तहत इस तरह की किसी योजनाओं का प्रचार करना गैर कानूनी माता जाता है। और हमे इस बात के सबूत एवं तस्वीरें मिली हैं जिसमें पता चलता है कि अभिनेत्री सनी लियोन इस लॉचिंग कार्यक्रम में मौजूद थीं। और अगर जरूरत पड़ी तो उनसे भी पूछताछ होगी।