Successful landing of Chandrayaan-3
भारत माता की जय और पटकों की गूंज के साथ जमकर की आतिशबाजी
मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसरो के सभी वैज्ञानिकों का जताया आभार
देहरादून। Successful landing of Chandrayaan-3 कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लेंडिंग के लिए देश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लेंडिंग पर कैंप कार्यालय में जश्न मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इसरो के सभी वैज्ञानिकों का भी आभार प्रकट किया। मंत्री ने कहा चंद्रयान 3 ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग कर भारत को गर्व और उल्लास से भर दिया है।
आज देहरादून में प्रदेशवासियों के साथ चंद्रयान 3 की चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग का जश्न मनाया।@isro के वैज्ञानिकों की वर्षों की कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण ही भारत आज चांद पर पहुंच पाया है। pic.twitter.com/O5Fl1v4lFP
— Ganesh Joshi (@ganeshjoshibjp) August 23, 2023
उन्होंने कहा यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिको की कड़ी मेहनत समर्पण और नवीनता के कारण ही यह मुमकिन हो सका है। मंत्री ने कहा इस ऐतिहासिक पल ने भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। मंत्री गणेश जोशी ने इस महान उपलब्धि के लिए सभी देशवासियों को भी बधाई दी।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, निर्मला जोशी, अमित, सोनू, विष्णु प्रसाद गुप्ता, नैन सिंह पवार, निर्मला थापा, पार्षद भूपेन्द्र कथैत, सतेंद्र नाथ सहित सैकड़ांे की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
जरा इसे भी पढ़े
कृषि मंत्री गणेश जोशी से काश्तकारों ने की मुलाकात
मंत्री गणेश जोशी ने बारिश से हुए नुकसान का निरीक्षण किया
वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा : सीएम धामी