यौन उत्पीड़न मामला : विधायक नेगी की गिरफ्तारी पर रोक

Stay on arresting of mla Mahesh Negi

Stay on arresting of mla Mahesh Negi

देहरादून। Stay on arresting of mla Mahesh Negi द्वाराहाट विधायक महेश नेगी पर लगे यौन उत्पीड़न मामले में आज हाईकोर्ट द्वारा उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उन्हें फौरी राहत दे दी है। इस मामले में आरोपी विधायक द्वारा गिरफ्तारी से बचने हेतू हाईकोर्ट की शरण ली थी।

दुष्कर्म प्रकरण की शुरूआत तब हुई थी जब विधायक महेश नेगी की पत्नी द्वारा नेहरूकालोनी थाने में एक महिला के खिलाफ तहरीर देकर बताया गया कि उक्त महिला द्वारा विधायक व उनके परिवार को झूठे आरोपों में फंसा देने की धमकी देकर पैसों की मांग की गयी है।

मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू ही की थी कि उक्त महिला मीडिया के सामने आयी और उसने विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए अपनी बच्ची का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की।

मामले के तूल पकड़ते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गयी। जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर विधायक पर भी दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा दोनो पक्षों के मुकदमा दर्ज किये जाने के बाद जांच में तेजी लाई गयी।

इसकी जांच विधायक हास्टल से होते हुए दिल्ली के एक होटल तक भी जा पहुंची। मामले में विधायक महेश नेगी भी हाईकोर्ट पहुंचे। जिसमें आज सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने आरोपी विधायक को फौरी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गयी है।

जरा इसे भी पढ़े

सीएम ने किया भैरवगढ़ी ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना का लोकार्पण
शिक्षा के लिए समर्पित थे सर सैयद : डाॅ. फारूक
कोरोना आपदा काल में भाजपा बना रही आलीशान प्रदेश मुख्यालय : सिसोदिया