कार के ऊपर गिरी चट्टान, दंपति की दर्दनाक मौत

rock fall on car
दुर्घटनाग्रस्त कार।

rock fall on car

चमोली। rock fall on car कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटरमार्ग पर बगोली से कुछ दूरी पर शिव मंदिर के पास एक चलती कार के ऊपर एक चट्टान गिर गई। जिसके कारण दंपति की कार के अंदर दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत जेसीबी को बुलवाया और स्थानीय लोगों की मदद से कार के ऊपर गिरी चट्टान को हटाया गया। जिसके बाद कार के अंदर से दंपति के क्षत विक्षत शवों को बार निकाला गया।

पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है। मृतक कार सवार दंपति की शिनाख्त बलबीर सिंह (उम्र 45 वर्ष) और सावित्री देवी (उम्र 34 वर्ष) के रूप में हुई है। जो मूलरूप से गांव मेटा कुलसारी थाना थराली के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी देहरादून से गांव जा रहे थ। मृतक बलवीर सिंह की गांव में ही सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग अस्पताल भिजवाया गया है।

जरा इसे भी पढ़े

रायपुर में रेड अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी, नदियों का जलस्तर बढ़ा
प्रत्येक अधिकारी गोद लेंगे अपने क्षेत्र में एक-एक विद्यालय
दून विश्वविद्यालय के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगा यूकेडी