फरेंदा से रीना सिंह उड़ाएंगी ओवैसी की पतंग

महाराजगंज। ओवैसी की पार्टी AIMIM आल इंडिया मजलिस-ए- इत्त्तिहदुल मुस्लिमीन के चीफ़ राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने फरेंदा से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। फरेंदा से अब रीना सिंह पतंग उड़ाएंगी। वह उपेंद्र सिंह की पत्नी है। आज उन्हें दिल्ली में ओवैसी ने पार्टी का सिंबल दे दिया।
rina-singh-aimim-ticket
टिकट मिलने के बाद धानी, बहादुरी, कोल्हुई समेत पूरे फरेन्दा विधानसभा में जश्न मनाया गया ओर चुनाव की तैयारी सुरु कर दी है इस खबर के आने के बाद उनके कार्यकर्ताओ में जश्न का माहौल है।

वहीं, उपेंद्र सिंह का कहना है कि असदुद्दीन ओवैसी साहब चाहते हैं कि पुरुषों की तरह महिलाओं को भी उनका अधिकार मिले और वह राजनीति में आकर बाकि महिलाओं के हक की लड़ाई लड़े। इसलिए मेरी पत्नी रीना सिंह को टिकट दिया गया है।

उपेंद्र सिंह ने कहा कि आज फरेंदा की पूरी जनता हमारे साथ खड़ी है। ओर हम यहाँ पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे ओर AIMIM पार्टी को विजय बनाएगे सभी लोगों को असदुद्दीन ओवैसी साहब से उम्मीद है क्योंकि वह दलित, वंचित और अल्पसंख्यक की आवाज लोकसभा में बनते हैं|