किसान दिवस के रूप में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

देहरादून । जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से प्रदेश कांगे्रस कमेटी मुख्यालय में अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी  के जन्मदिन को किसान दिवस के रूप में मनाते हुए ’’देश एवं प्रदेश में किसानों की समस्याओं तथा उनके निवारण’’ पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राहुल गांधी को प्रदेश कांगे्रस कार्यकर्ताओं की ओर बधाई एवं हार्दिक शुभकामनायें दी और कांग्रेस कार्यकार्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि राहुल गांधी पूरे देश में भ्रमण कर केन्द्र सरकार के जन विरोधी नीतियां तथा गरीब, मजदूर एवं किसानों पर लगातार किये जा रहे उत्पीड़न को उजागर करने का काम कर रहे है। ऐसे मैं हम सबका दायित्व भी बन जाता है कि हम भी अपने माध्यम से केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता तक पहुॅचाने का काम करें।

देश में किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्यों के कारण राहुल गांधी के जन्मदिन को सादगीपूर्ण तरिके से मनाते हुए अपने सम्बोधन में प्रीतम सिंह ने कहा कि जिस प्रकार किसानों के शान्तिपूर्ण आन्दोलन को दबाने का कुचक्र भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारें रच रही है उससे देश का किसान आहत है। उन्होंने कहा कि कांगे्रस किसानों के हित की लड़ाई हर स्तर पर लड़ने का कमा करेंगे।  इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जोत सिह बिष्ट, प्रदीप जोशी, लालचन्द शर्मा एवं  अशोक वर्मा, महेश जोशी, आशा टम्टा, कै0 रि0 बलवीर सिहं रावत, रोशनी गोदियाल, राजेन्द्र भण्डारी आदि ने भी गोष्ठी को संबोधित किया। संचालन जिलाध्यक्ष यामीन अंसारी ने किया।  इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी महरा, संजय भट्ट, गिरीश पुनेड़ा, दीप बोहरा, राजेश चमोली, सुनित राठौर, कमलेश रमन, भरत शर्मा, शान्ति रावत, परिणीता बडोनी, नेम चन्द, त्रिलोक सिंह सजवाण आदि उपस्तिथ थे।