Home sports चीन ओपन: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे अजय जयराम

चीन ओपन: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे अजय जयराम

नई दिल्ली । भारत के दिग्गज बैंडमिंटन खिलाडी अजय जयराम चीन ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन के एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये हैं। जयराम ने हांग-कांग के वेई नान को 20-22, 21-19,21-12 से मात देते हुए क्वार्टर फाइनल का सफर तय किया। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना दूसरी वरीयता प्राप्त चीन के चेन लोंग से होगा। चेन में हमवतन शी युकी को हराते हुए क्वार्टर पफाइनल में प्रवेश किया है। पुरुष वर्ग के एक और अन्य मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी  प्रणय को हार का सामना करना पड़ा है। चीन के कियाओ बिन ने भारतीय खिलाड़ी  को 21-17, 21-19 से हराते हुए इस टूर्नामेंट में उनके सफर को समाप्त किया। बिन क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के इस्कानदार जुलकारनेन से भिड़ेंगे। इससे पहले महिला वर्ग में पीवी सिन्ध्ु दूसरे दौर में पहुंच गई हैं जबकि सायना नेहवाल बाहर हो गई हैं।