हिमस्खलन में सात शव बरामद, आठ को किया रेस्क्यू, 25 लापता

Seven bodies recovered in avalanche

Seven bodies recovered in avalanche

उत्तरकाशी। Seven bodies recovered in avalanche सीमांत जनपद उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा 2 पर्वत चोटी के पास हिमस्खलन में अभी तक 7 शव बरामद कर लिए गए हैं। डीजीपी के मुताबिक अभी तक 8 पर्वतारोहियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर दिया गया है।

अभी तक 25 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बचाव और राहत कार्यों के लिए एयरफोर्स ने 2 चीता हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं, अन्य सभी हेलिकॉप्टरों के बेड़े को किसी भी अन्य आवश्यकता के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है।

नेहरू पर्वतारोही संस्थान के प्रधानाचार्य अमित बिष्ट ने बताया कि नीम के 40 प्रशिक्षुओं का दल द्रोपदी का डंडा-2 पर गए थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि फंसे लोगों को निकालने के लिए निम रेस्क्यू अभियान चला रहा है।

घटनास्थल पर निम के पास दो सेटालाईट फोन मौजूद हैं। रेस्क्यू अभियान के लिए निम के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से रेस्क्यू अभियान  में तेजी लाने के लिए वायु सेना की मदद मांगी है। जिस पर राजनाथ ने मदद का आश्वासन दिया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एवलॉन्च में सात प्रशिक्षकों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्टीट कर शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताई है। इसके अलावा उन्होंने सीएम धामी से भी बात की और घटना की जानकारी ली। उन्होंने वायु सेना को बचाव और राहत अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

जरा इसे भी पढ़े

भारी बारिश के कारण सड़क पर फंसे एमएलए, बिजली व संचार व्यवस्था ठप
सीएम ने दिए आपदा प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर लाने के निर्देश
जुम्मा गांव में अतिवृष्टि से भारी तबाही, पांच लोगों के शव बरामद