जूतों के फीतों से गला घोंटकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

Property dealer murdered by strangulation with shoe laces

देहरादून। Property dealer murdered by strangulation with shoe laces राजधानी के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। यमुनोत्री एन्क्लेव कॉलोनी में शनिवार सुबह को प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गांजा माजरा खेड़री हरिद्वार का रहने वाला 41 साल का मंजेश कंबोज शुक्रवार को अपने दोस्त के पास यमुनोत्री एन्क्लेव कॉलोनी में आया था। मंजेश कंबोज का दोस्त यमुनोत्री एन्क्लेव कॉलोनी में किराए पर रहता है। दोनों प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। शनिवार सुबह को जब कमरा नहीं खुला तो मकान मालिक कमरे में गए और अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

कमरे में मंजेश का शव पड़ा हुआ था। मकान मालिक ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात स्थल की जांच पड़ताल की। इसके अलावा पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। जांच पड़ताल के बाद कोतवाली पटेल नगर प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि जूतों के फीतों से गला घोंटकर ही मंजेश कंबोज की हत्या की गई है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। इसके अलावा पुलिस इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को भी चेक कर रही है। मृतक के मकान मालिक प्रदीप कुमार बौडीयाल है, जिसमें सचिन पुत्र नरेश कुमार निवासी भगवानपुर हरिद्वार विगत 2 माह से किराये पर रह रहा था।

मृतक मंजेश की मृत्यु प्रथम दृष्टया संदिग्ध परिस्थितियों में होनी पाई गई है, मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में मृतक हुए परिजनों के दिए गए तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक अपने साथियों के साथ बैंक की कैश वैन से 18 लाख की लूट की घटना में वर्ष 2016 में कोतवाली विकासनगर से जेल जा चुका है।

साले ने की लाठी डंडों से पीट-पीट कर जीजा की हत्या
दो साल से फरार चल रहा हत्यारोपी गिरफ्तार
महिला की हत्या कर बैग में डाला शव