प्रदूषित पानी को पीने लायक बनाने का आसान तरीका

Polluted water
Polluted water

दुनिया भर में पीने के लिए साफ पानी की आपूर्ति एक बड़ी समस्या बनती जा रही है और विश्व स्वास्थ्य संस्था के अनुसार विकासशील देश में उच्च मृत्यु दर की बड़ी वजह प्रदूषित पानी ( Polluted water ) है।

हलांकि आमतौर पर पाया जाने वाला पेड़ प्रदूषित पानी को बगैर किसी रासायनिक प्रक्रिया के साफ करके इसे पीने लायक बना सकते हैं। यह पेड़ मोरिंगा का पेड़ है जिसे सहजन भी कहा जाता है। सहजन ऐशिया और अफ्रीका दोनो क्षेत्रों में पाया जाता है।

Sahjan

विशेषज्ञों के अनुसार सहजन के बीजों को पीस कर पानी में मिलाया जाये तो यह पानी में मौजूद प्रदूषितता को काफी हद तक खत्म कर सकता है। पानी को साफ करना सहजन की कई विशेषताओं में से एक है।

ध्यान रहे कि विश्व स्वास्थ्य संस्था के अनुसार दुनियाभर में 2 अरब लोगों को मिलने वाला पीने का पानी इंसानी अपशिष्ट से प्रदूषित है, पीने के लिए बिल्कुल अनुपयोग। इस पानी से हर साल 5 लाख के करीब लोगों की मृत्यु हो जाती है।

सहजन के पेड़ पंजाब राज्य में बहुत बड़ी संख्या में मौजूद है। यह आर्श्चयजनक पेड़ अकाल और सूखा पड़ने वाले साल के मौसम में भी उग सकता है और कठोर से कठोर मौसम में भी बहुत तेजी से बढ़ता है।

जरा यह भी पढ़े