पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया तो सड़कों पर उतरकर होगा आंदोलन

Aap protest for Drinking water problem
पेयजल समस्या को लेकर जलसंस्थान के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।
Aap protest for Drinking water problem

देहरादून। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दीपनगर वार्ड क्षेत्र में लम्बे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को लेकर जलसंस्थान के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन ( Aap protest for Drinking water problem ) किया। उनका कहना है कि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जायेगा।

यहां आम आदमी पार्टी के दीपनगर वार्ड अध्यक्ष विंसी पाँचाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी नेहरू कालोनी स्थित जल भवन में इकटठा हुए और वहां पर पेयजल की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विंसी पाँचाल ने कहा कि पेयजल भौतिक जीवन की मूल आवश्यकताओं में से एक है, जिसके बिना जीवन संभव नहीं है।

उनका कहना है कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में पेयजल आपूर्ति गाँव-गाँव तक पहुंचाने के खोखले दावे किये जाते हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि प्रदेश की राजधानी में ही आम जनता पेयजल के लिये त्रस्त है। राजधानी के दीपनगर क्षेत्र में पिछले लम्बे समय से आम जनता पेयजल की समस्या से जूझ रही है, स्थिति यह है कि क्षेत्र की महिलायें को देर-सवेर रातों को दूसरे क्षेत्रों से पानी लाने को भटकना पड़ रहा है।

सरकार महिलाओं का शोषण कर रही

एक तरफ महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली सरकार दूसरी ओर महिलाओं का शोषण कर रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय जनता द्वारा संबंधित क्षेत्र के जेई को कई मर्तबा इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन जेई द्वारा हमेशा टालमटोल रवैया अपनाते हुए आज-कल में पेयजल व्यवस्था सुचारू होने के झूठे आश्वासन दिये जाते रहे हैं।

आज आदमी पार्टी ने स्थानीय जनता के साथ मुख्य महाप्रबंधक जल संस्थान को प्रेषित ज्ञापन में पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकता की समस्या पर जल्द ही कार्रवाई कर स्थानीय जनता की समस्या का समाधान करने की माँग की है। आम आदमी पार्टी शासन व प्रशासन को अवगत कराना चाहती है कि यदि तत्काल प्रभाव से दीपनगर क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था सुचारू नही होती है तो भविष्य में आम आदमी पार्टी सडकों पर आकर आंदोलन करने को विवश होगी जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक ने शीघ्र ही उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर प्रदेश संचालन समिति में संगठन मंत्री उमा सिसौदिया, मध्य दून जिलाथ्यक्ष विशाल चैथरी, जिला सचिव जीतेन्द्र पंत, महानगर अध्यक्ष अशोक सेमवाल, विपिन खन्ना, विनोद बजाज, सरिता गिरी, शिखा गुप्ता, सुनील घाघट, सागर रावल, योगेश नन्दा, राजेंद्र सिंह, पवन रावत, अनीता राणा सहित अनेक कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

जरा इसे भी पढ़ें :