Home bollywood तैमूर अली खान का पठानी रूप सोशल मीडिया पर वायरल

तैमूर अली खान का पठानी रूप सोशल मीडिया पर वायरल

Taimur ali khan

मुंबई। बॉलीवुड की नवाबी जोड़ी सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान का पठानी रूप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान और उनकी बेगम करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान अपनी जन्म के साथ ही विभिन्न कारणों से चर्चा में बने हुए हैं कभी उनके नाम को लेकर विवाद खड़ा हो जाता है और कभी वह अपनी सुंदरता के कारण मीडिया की सुर्खियां बन जाते हैं। अब एक बार फिर तैमूर अपने पठानी रूप के कारण सोशल मीडिया पर छा गये हैं। कल बॉलीवुड के छोटे नवाब की नई तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी हुई है जिसमें वे पहली बार सफेद पाजामा पहने नजर आ रहे हैं।
जरा इसे भी पढ़ें : अपनी बेटी के फिल्म में एंट्री से नाखुश है ये बाॅलीवूड एक्टर

तैमूर की आज तक जितनी भी तस्वीरें मीडिया में जारी हुई हैं वे सभी टी शर्ट और टाउजर पहने हुए हैं। यह पहली बार है कि उन्होंने पारंपरिक वस्त्र पहना हुआ है। पाजामा में जारी होने वाली उनकी तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और अब तक हजारों बार देखी जा चुकी है।
जरा इसे भी पढ़ें : कैटरीना कैफ की 15 साल पुरानी तस्वीर भारतीय मीडिया में हलचल मचा दी

याद रहे कि कुछ दिन पहले सैफ करीना के बीच तैमूर को लेकर रोमांचक लड़ाई मीडिया की सुर्खियों में थी। करीना का कहना था कि तैमूर कपूर परिवार जैसा है जबकि सैफ का मानना ​​था कि उनके बेटे में पटौदी परिवार का खून है इसलिए वह उनके जैसा है लेकिन तैमूर की हाल में जारी होने वाली तस्वीर में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि तैमूर अपनी माँ के बजाय पिता की तरह नवाबी लग रहे हैं।
जरा इसे भी पढ़ें : उधर का ही हूँ न इधर के रहे