Not honest people in government
देहरादून। Not honest people in government जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्रशासनिक अक्षमताओं एवं नकारापन की वजह से प्रदेश के हजारों फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों के साथ सरकार द्वारा छल करने का काम किया गया है।
नेगी ने कहा कि ऐसा संभव ही नहीं है कि इस मामले में सरकार का कोई गुर्गा शामिल ना हो। उक्त पेपर लीक होने से स्पष्ट हो गया है कि सरकार में ईमानदार लोगों के लिए कोई जगह नहीं है, सिर्फ और सिर्फ माफिया और जालसाजों का राज है।

नेगी ने कहा कि कई दिनों से प्रदेश के हजारों युवा भर्ती घोटाले ध्पेपर लीक मामले में आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रदेश के बेरोजगारों के लिए सरकार कोई नीति नहीं बना पा रही|
वहीं दूसरी ओर खनन/शराब माफियाओं के लिए रातों-रात मनमाफिक फैसले लिए जा रहे हैं। मोर्चा राजभवन से मांग करता है कि भर्ती घोटाले पेपर लीक मामले में सरकार पर चाबुक चलाने एवं परीक्षा दोबारा कराने के निर्देश सरकार को दें।
जरा इसे भी पढ़ें
फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा : कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
‘गोद अभियान’ कार्यक्रम का शुभारम्भ
सीएम ने अधिकारियों पर दबाव डालकर स्वयं को क्लीन चिट दिलवा दी : रघुनाथ नेगी








