Home national समाजवादी पार्टी मुस्लिम समाज की खुली दुश्मन : AIMIM अब्दुस सलाम ख़ाँ

समाजवादी पार्टी मुस्लिम समाज की खुली दुश्मन : AIMIM अब्दुस सलाम ख़ाँ

nagina

नजीबाबाद विधानसभा 17 के AIMIM के उम्मीदवार ताज़ीम सिद्दीक़ी के समर्थन में एक जनसभा मोहल्ला रेठा नजीबाबाद में सम्पन हुई,जिसकी अध्यक्षता डॉ.बिलाल और संचालन इंतिज़ार सैफी ने किया। जनसभा में हकीम हाफ़िज़ अब्दुस सलाम ख़ाँ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने अपने बयान में समाजवादी और बसपा,भाजपा काँग्रेस आदि पर सख़्त हमला बोलते हुआ कहा कि समाजवादी सरकार ने अपने कार्यकाल में मुस्लिम,और दलित समाज पर लगातार ज़ुल्म किये,2012 में समाजवादी ने जो वादे मुस्लिम समाज से किये वह वादे पूरे नही किये|
nagina
मुज़फ्फरनगर,बिजनौर,फैज़ाबाद,सहारनपुर, बल्लभगढ़,आदि जैसे इलाक़ों में लगातार दंगे करा कर मुस्लिम समाज का नुकसान किया,मुस्लिम समाज का वोट लेते हैं और मुस्लिम समाज पर ही ज़ुल्म करते हैं,भाजपा पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जब से हिन्दुस्तान के बादशाह बने हैं लगातर कोई न कोई ड्रामा खेल रहे हैं,कभी 3 तलाक़ का मुद्दा कभी नोट बन्दी का मुद्दा,कभी पाकिस्तान भेजने की बात आदि करते हैं|
nagina1
लेकिन विकास अभी तक नही हुआ,अब यूपी के चुनाव में यूपी की जनता भाजपा, सपा,बसपा को तलाक़ देने के लिए तैयार बैठी है,यूपी की जनता बदलाव चाहती है, बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब राष्ट्रीय अध्यक्ष जब से यूपी की सियासत ज़मीन तय्यार कर रहे हैं,कुछ राजनितिक दलों के पेट में खराबी शुरू हो गई है,ओवैसी ने यूपी में अपने प्रत्याशी उतारे हैं पश्चिम में सम्भल, अमरोहा,मुरादाबाद,सहारनपुर,बिजनौर,फ़िरोज़ाबाद आगरा आदि में ओवैसी की पार्टी ने अपनी पकड़ मज़बूत कर ली है, मीटिंग में यासीन मलिक,मौलाना आफताब क़ासमी,हामिद चौधरी नजमुल हुदा, मुनव्वर अली,वसीम अहमद, इंजिनियर फैज़ान, नदीम,नईम, आदि लोगों ने शिरकत की |