महाराज ने किया माता राजराजेश्वरी धर्मार्थ प्याऊ का लोकार्पण

Maharaj inaugurated Mata Rajarajeshwari Dharmarth pyau
राजराजेश्वरी धर्मार्थ प्याऊ का लोकार्पण करते हुए मंत्री सतपाल महाराज।

Maharaj inaugurated Mata Rajarajeshwari Dharmarth pyau

एल्कलाइन फिल्टर वाटर कैंसर के बैक्टीरिया को करता है समाप्त

ऋषिकेश। Maharaj inaugurated Mata Rajarajeshwari Dharmarth pyau प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज, उनकी धर्मपत्नी पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत एवं कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से योग नगरी रेलवे स्टेशन में आने वाले यात्रियों के लिए मानव उत्थान सेवा समिति के सौजन्य से संचालित होने वाले अत्याधुनिक माता राज राजेश्वरी धर्मार्थ प्याऊ का लोकार्पण किया।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को योग नगरी रेलवे स्टेशन परिसर में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा लगभग 9 लाख रूपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक एल्कलाइन माता राज राजेश्वरी धर्मार्थ प्याऊ का लोकार्पण किया।

इस दौरान उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं उनकी धर्मपत्नी अमृता रावत और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे। योग नगरी रेलवे स्टेशन पर मानव उत्थान सेवा समिति के द्वारा संचालित होने वाले अत्याधुनिक माता राज राजेश्वरी धर्मार्थ प्याऊ के लोकार्पण के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के पर्यटन|

लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जिस अत्याधुनिक माता राज राजेश्वरी धर्मार्थ प्याऊ का यहां लोकार्पण किया गया है, वह एल्कलाइन फिल्टर वाटर है। इसका पानी पीने से कैंसर जैसी बीमारी से बचा जा सकता है।

कैंसर जैसे बैक्टीरिया से उनका बचाव भी करेगा : Satpal Maharaj

निश्चित रूप यह प्याऊ एक ओर यहां आने वाले यात्रियों की प्यास बुझायेगा तो वहीं औषधीय गुणों से युक्त इस प्याऊ के पानी से कैंसर जैसे बैक्टीरिया से उनका बचाव भी करेगा।

श्री महाराज ने कहा कि योग नगरी रेलवे स्टेशन को उत्तराखंड की संस्कृति के अनुरूप संवारने का काम किया जा रहा है। इस रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधा के अनुरूप यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं एवं जानकारियों के संबंध में पर्यटन विभाग के माध्यम से भी यहां कई कार्य प्रस्तावित हैं जिन्हें रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय बनाते हुए किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उनके विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक प्याऊ लगाने पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एवं उनकी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पानी पिलाना सबसे बड़े पुण्य का काम है।

उन्होने कहा कि महाराज जी व उनकी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से देशभर में अनेक सेवा कार्य चल रहे हैं। कोरोना काल के दौरान भी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज जी के माध्यम से राशन का वितरण किया गया जिसमें उनका क्षेत्र भी शामिल था।

Satpal Maharaj उत्तराखंड के विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहे

श्री अग्रवाल ने कहा कि सतपाल महाराज जी उत्तराखंड के विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहे हैं। आज जिस रेलवे स्टेशन पर हम बैठे हैं जो कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का मुख्य स्टेशन है यह रेलवे लाइन महाराज जी का ही एक ड्रीम प्रोजेक्ट था जिसे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत, भाजपा ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, महामंत्री जयंत शर्मा, सुमित पंवार, भाजपा वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नितिन, पूर्व विधायक ओम गोपाल|

सुशांत पाल, नूतन गौड, संजय व्यास, बच्चन पोखरियाल, पंकज भट्ट, हरिद्वार प्रेमनगर आश्रम के महामंत्री रमणीक भाई पटेल, रलवे विभाग के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह सहित मानव उत्थान सेवा समिति से जुड़े अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जरा इसे भी पढ़े

यात्रा मार्ग के व्यापारियों की समस्या को समझे सरकार : यूकेडी
चित्रकला के संरक्षण के लिए मिलकर करने होंगे प्रयास : महाराज
देश में हर तरफ अराजकता का माहौल, ध्रुवीकरण की राजनीति की जा रही : माहरा