उत्तराखंड के कण-कण में विराजमान हैं भगवान शिव : महाराज

Lord Shiva is seated in every particle

Lord Shiva is seated in every particle

24 शिव मंदिरों को धार्मिक पर्यटन के रूप में किया जा रहा तैयार
मंदिरों से हजारों लोगों की आर्थिकी जुड़ी हैः जावलकर

देहरादून। Lord Shiva is seated in every particle भगवान शिव और पार्वती के मिलन के उत्सव को भक्त महाशिव रात्रि के रूप में मनाते हैं। शिव साधना का महापर्व महाशिव रात्रि कल (आज) देश भर में मनाया जाएगा। उत्तराखंड के विभिन्न मंदिरों में देवों के देव महादेव की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हरसाल लाखों श्रद्धालु आते हैं।

देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर से 24 शिव मंदिरों को धार्मिक पर्यटन के रूप में तैयार किया है। देवभूमि के 24 शिव मंदिरों में भगवान शिव साक्षात विराजमान हैं। जहां शिव की भक्ती में तल्लीन होकर उनकी विधि विधान से पूजा अर्चना की जा सकती है।

देवभूमि उत्तराखंड को शिव की भूमि कहा गया है। यहीं कैलास पर शिव का वास है और यहीं कनखल (हरिद्वार) व हिमालय में ससुराल। आद्य शंकराचार्य के उत्तराखंड आने से पूर्व यहां शैव मत का ही बोल बाला रहा है और सभी लोग भगवान शिव के उपासक थे। आज भी शिव विभिन्न रूपों में उत्तराखंड के आराध्य देव हैं।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि देवभूमि उत्तराखंड के मंदिरों में भगवान शिव विभिन्न रूपों में साक्षात विराजमान हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर गुरूवार को महाकुंभ का शाही स्नान भी हो रहा है, जिसमें लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान कर भगवान शिव का स्मरण करेंगे।

हर एक शिवभक्त का उत्तराखंड सरकार स्वागत करती है

उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के महापर्व के मौके पर श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाने में हमारे सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि राज्य में आने वाले हर एक शिवभक्त का उत्तराखंड सरकार स्वागत करती है।

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि आस्था के महापर्व शिवरात्रि के दिन उत्तराखंड के मंदिरों में आने वाले शिव भक्तों का हम स्वागत करते हैं। उत्तराखंड के कण-कण में भगवान शिव साक्षात रूप से विराजमान हैं। यहां के मंदिर आस्था ही नहीं आर्थिकी का भी केंद्र हैं।

इन मंदिरों से हजारों लोगों की आर्थिकी प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से जुड़ी हुई है। उत्तराखण्ड में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शैव सर्किट में गढ़वाल मण्डल से 12 व कुमाऊँ मण्डल से 12 प्राचीन मंदिरों को समावित किया गया है।

जरा इसे भी पढ़े

प्रदेश के विकास के लिए रणनीति बनाकर कार्य करेंगे : तीरथ
तीरथ सिंह रावत बने उत्तराखंड के सीएम
गहरे भंवर में फंसी बीजेपी : हरीश रावत