नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को आवंटित भूमि को खुर्द-बुर्द कर रही सरकार : रावत

Land Allocated to National Law University

देहरादून। Land Allocated to National Law University प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार ऋषिकेश के रानीपोखरी में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के लिए आवंटित भूमि को खुर्द-बुर्द करने का काम कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. हरक सिह रावत ने कहा कि भाजपा की ही सरकार में त्रिवेन्द्र सिंह रावत के मुख्यमंत्रित्व काल में ऋषिकेश के रानीपोखरी में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के नाम पर भूमि आवंटित की गई थी जिस पर लॉ यूनिवर्सिटी का शिलान्यास भी तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की और से स्थानीय सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक व शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की उपस्थिति में हुआ था।

उन्होंने कहा कि 7 वर्ष बीत जाने के बाद यूनिवर्सिटी के नाम पर एक ईंट तक नहीं रखी गई उल्टे यूनिवर्सिटी के नाम आवंटित भूमि का टिहरी बांध विस्थापितों के नाम पर खुर्द-बुर्द करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद की संवैधानिक गरिमा को ही गिरा दिया है क्योंकि त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री के रूप में लॉ यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया गया था।

यही नहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अपनी ही सरकार के शासन के आदेशों का खुला उल्लंघन करते हुए दर्शा दिया है कि भारतीय जनता पार्टी में गुटबाजी चरम पर है तथा वे किसी भी काम का श्रेय दूसरे नेता को नहीं देना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार रानीपोखरी में कार्रवाई की जा रही है उससे आने वाले समय में मुख्यमंत्री की घोषणा और शिलान्यास से भी जनता का भरोसा पूरी तरह से उठ जायेगा। पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, विनोद चौहान व गुल मोहम्मद आदि उपस्थित थे।

डॉ. हरक सिह रावत ने यह भी कहा कि जनता की जायज मांग को लेकर चलाये जा रहे शांतिपूर्ण आंदोलन पर जिस प्रकार उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया, आंदोलन में शामिल महिलाओं के साथ अभद्रता की वह किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस आम जनता के साथ खडी है। कांग्रेस की सरकार बनने पर उसी स्थान पर लॉ यूनिवर्सिटी का निर्माण सुनिश्चित किया जायेगा।

निपुण लोगों को पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने उत्तराखंड अचीवर्स अवार्ड् से किया सम्मानित
उत्तराखंड की जनता के साथ अन्याय कर रही सरकार : डा. हरक सिंह रावत
हरक सिंह ने हरीश रावत से मांगी माफी कहा, वह बड़े भाई कुछ भी बोल सकते हैं