Home bollywood ‘वीरम’ बने नजर आएंगे कुणाल कपूर

‘वीरम’ बने नजर आएंगे कुणाल कपूर

Kunal kapoor in viram

मुंबई। अभिनेता कुणाल कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘वीरम’ की तैयारियों में व्यस्त हैं। बच्चन परिवार के दामाद कुणाल की ये फिल्म दो भाषाओं में बनी है। मलयालयम में बनी फिल्म आगामी 24 फरवरी को रिलीज होगी, जबकि इसका हिन्दी वर्जन मार्च के अंत तक रिलीज किया जाएगा। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक जयराज की ये फिल्म इस साल ऑस्कर में भी दावेदारी कर रही है।
इस फिल्म को बेस्ट फिल्म और बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की श्रेणी में नामांकन मिला है। हाल ही में कुणाल को शाहरुख खान और आलिया भट्ट की जोड़ी वाली गौरी शिंदे की फिल्म डियर जिंदगी में देखा गया था। उनकी शादी अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ की बेटी नैना के साथ हुई है। कुणाल ने रंग दे बसंती, बचना ऐ हसीनो, आजा नचले और डॉन 2 जैसी पिफल्मों में काम कर चुके हैं।