20 दिसंबर राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

rashifal

मेष :- मेष राशि के जातकों को कुछ अड़चनों का आभास होगा, अगर आप पुरूष हैं तो आपका मन किसी महिला की ओर केंद्रित हो सकता है।

वृष :- अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है, राजनीतिक क्रिया-कलापों में आपकी सक्रियता काफी तेज होगी।

मिथुन :- निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बने, परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। भविष्य संबंधी चिंताओं को लेकर मन परेशान होगा।

कर्क :- परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी, कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा

सिंह :- अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं।

कन्या :- पारिवारक संबंधों से असंतोष की आशंका है, आपका ज्यादा बोलना हानिकारक हो सकता है।

तुला :- बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें, किसी मेहमान के आगमन से व्यय होने की संभावना है।

वृश्चिक :- राजनीति से जुड़े लोगों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा, भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार हैं।

धनु :- किसी भी चीज को छोटा न समझें, नए संबंधों के प्रति निकटता आपके लिए लाभकारी होगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर :- नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी, क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें।

कुंभ :- पारिवारिक तनावों से मन अशान्ति का एहसास करेगा, कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी।

मीन :- योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा, निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनाएं।