Home Hollywood हाॅलीवुड की इस अभिनेत्री ने आत्महत्या

हाॅलीवुड की इस अभिनेत्री ने आत्महत्या

stevie-ryan

लॉस एंजिल्स। वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट यूट्यूब से सौहरत हासिल करने वाली अमेरिकी अभिनेत्री 33 वर्षीय स्टीव रयान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। स्टीव रयान ने अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में अध्ययन, और वहीं से ही अपने कैरियर शुरू किया था।
स्टीव रयान ने 2006 में यूट्यूब पर अपने नाम से चैनल बनाया, और उन्हें वहीं से ही प्रसिद्धि मिली। स्टीव रयान के चैनल अब तक 43 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि उनके चैनल 83 हजार से अधिक यूजर्स भी हैं। उन्होंने यूट्यूब से सौहरत के बाद टीवी चैनलों पर कॉमेडी शो भी किए।
जरा इसे भी पढ़ें : जुमानजी 2: बोर्ड गेम के बजाय वीडियो गेम पर आधारित देखिये विडियो

स्टीव रयान द्वारा कथित आत्महत्या की घटना ऐसे समय में हुई जब एक दिन पहले ही उनके दादा चल बसे थे। लॉस एंजिल्स काउंटी कॉर्नर आफेस ने अपनी वेबसाइट में बताया कि 33 वर्षीय स्टीव रयान ने खुद को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जरा इसे भी पढ़ें : ब्रिटिश पॉप स्टार जैन मलिक का मुस्लिम होना बना अपराध

जिला प्रशासन की ओर से घटना की अधिक जानकारी नहीं दी गई है। काउंटी आॅफिस साइट के अनुसार स्टीव रयान ने एक जुलाई को आत्महत्या की। इससे पहले 30 जून को स्टीव रयान ने अपनी ट्वीट में दादा की तस्वीर साझा करते हुए बताया था कि उनके दादा चल बसे। उन्होंने ट्यूट की कि मेरे सपनों का आदमी अब सिर्फ मेरे सपने में ही होगा, आपको हर समय याद करूंगी, और आपको ही प्यार करती हूँ।
जरा इसे भी पढ़ें : देखिये होलीवुड स्टार विन डीजल ने माहे रमजान के बारे में क्या कहा