High profile gambling busted
देहरादून। High profile gambling busted देर रात दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निजी अपार्टमेंट में चल रहे हाईप्रोफाइल जुए का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 18 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि लाखों रुपये की नगदी और जुए का सामान बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों में भाजपा नेता भी शामिल है।
बताया जा रहा है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में यह कार्रवाई की गई। एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मंगलवार देर रात मई की रात सहारनपुर चौक स्थित महावीर अपार्टमेंट में छापा मारा। यहां तीसरी मंजिल पर एक फ्लैट में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा था।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 18 जुआरियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी रोशन लाल बंसल अपने फ्लैट में जुए का संचालन कर रहा था और स्वयं भी इसमें शामिल था। गिरफ्तार आरोपितों में पूर्व भाजपा नेता राकेश उर्फ तिनका भी शामिल है।
"ऑपरेशन प्रहार” के तहत जुआरियों पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक#एसएसपी_दून को मिली गोपनीय सूचना पर #दून_पुलिस की देर रात्रि कोतवाली नगर क्षेत्र मे हाईप्रोफाइल रेड, 18 जुआरियों को किया गिरफ्तार, ताश की गड्डी, डाइस तथा जुए में लगायी जा रही 3,10,600/- रूपये की धनराशि हुई बरामद pic.twitter.com/yYkppm6Wbj
— Dehradun Police Uttarakhand (@DehradunPolice) May 6, 2026
आरोपियों के कब्जे से 3,10,600 रुपये की नगदी, चार गड्डी ताश (208 पत्ते) और 20 डाइस बरामद किए गए। आरोपियों में राकेश उर्फ तिनका निवासी ऋषिनगर, रायपुर,रोशन लाल बंसल निवासी झंडा बाजार, सुजल निवासी झंडा बाजार, निक्कू कुमार निवासी तिलक रोड, सन्नी पासवान निवासी ब्राह्मणवाला, प्रीतम निवासी ब्राह्मणवाला, सुनील निवासी नालापानी,इंतजार निवासी चंदन नगर, सौरभ जायसवाल निवासी लक्खीबाग, विकास कुमार निवासी झंडाबाजार, अरुण कुमार निवासी ऋषिनगर, मुकेश निवासी कावली रोड, वाजिद खान निवासी निरंजनपुर, सूरज पासवान निवासी ब्रह्मपुरी, सुबोध पासवान निवासी लक्खीबाग, दिलबर निवासी करणपुर, हरीश निवासी ऋषिनगर सहस्त्रधारा रोड, कादिर निवासी करगी, देहरादून शामिल है।
जरा इसे भी पढ़े
ऑनलाइन जुआ खेलने की लत ने सहायक प्रबंधक को बनाया ठग, गिरफ्तार
होटल में अवैध कैसीनो का भंडाफोड़, पूरी पुलिस चौकी निलंबित
कप्तान का ऑपरेशन सट्टेबाज लाया रंग





