Helicopter crash on Kedarnath road
रुद्रप्रयाग। Helicopter crash on Kedarnath road रविवार सुबह केदारनाथ धाम से यात्रियों को लेकर लौट रहा आर्यन एविएशन का हेलीकॉप्टर गौरीकुंड से करीब पांच किलोमीटर उपर पैदल मार्ग खर्क नामक जगह पर क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में युकाडा ने 7 लोगों के हताहत होने की पुष्टि की है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। वहीं हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह सुबह आर्यन एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर केदारनाथ से श्रद्धालुओं को लेकर गुप्तकाशी बेस वापस लौट रहा था। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। वहीं हेलीकॉप्टर में पायलट के अलावा पांच यात्री व एक बच्चा भी सवार था। हादसे में पुलिस व युकाडा के ओर से सभी यात्रियों के मौत की पुष्टि की है।
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन विभाग ने राहत एवं बचाव दल को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया। जो अब घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।#Chardhamyatra#kedarnathdham pic.twitter.com/oRPYxcanoR
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) June 15, 2025
वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार मिला है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। बाबा केदार से वे सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करते हैं।
जिला पर्यटन अधिकारी व हेली सेवा नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि रविवार सुबह एक हेलीकॉप्टर मिसिंग की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलते ही हेली की जांच एवं खोजबीन की गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आर्यन एविएशन का एक हेलीकॉप्टर केदारनाथ धाम से यात्रियों को वापस गुप्तकाशी बेस पर ला रहा था। घाटी में अचानक मौसम खराब हो गया।
पायलट ने हेली को घाटी से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान हेली क्रैश हो गया। हेली में पायलट के अलावा पांच यात्री व एक बच्चा भी सवार था। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस बल समेत सभी रेस्क्यू टीमें स्थानीय लोगों के सहयोग से खोज कार्य में जुटे हुए हैं, पूरे मामले में जल्द अपडेट दिया जाएगा।
उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर हादसे की सूचना पर राहत एवं बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा, जिसके बाद घटनास्थल की पड़ताल की गई। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर पूरी तरह जल चुका था। सभी 7 यात्रियों के शव बचाव दल द्वारा रिकवर कर लिया गया है।
जरा इसे भी पढ़े
सड़क पर ही हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
उत्तरकाशी के हेलीकॉप्टर क्रेश, छह लोगों की मौत, एक घायल
हेलीकॉप्टर के पंखे से टकराकर अधिकारी की मौत