Home Uttarakhand Dehradun कोरोना से हरीश रावत की हालत बिगड़ी , एम्स रेफर

कोरोना से हरीश रावत की हालत बिगड़ी , एम्स रेफर

Harish Rawat AIIMS Refer

Harish Rawat AIIMS Refer

देहरादून। Harish Rawat AIIMS Refer कोरोना संक्रमित उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत और बिगड़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत पत्नी और बेटी समेत बुधवार को कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

बताया गया कि हरीश रावत का बुखार कम नहीं हो रहा है। इस वजह से उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया है। हरीश रावत को एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स ले जाया जा रहा है। इसकी पुष्टि उनके पूर्व सलाहाकार सुरेंद्र अग्रवाल ने की है।

हरीश रावत को गुरुवार की सुबह कुछ जांचों के लिए दून अस्पताल ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत में सुधार न देखते हुए उन्हें दिल्ली एम्स रेफर कर दिया।

बता दें कि बुधवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत पत्नी और बेटी समेत कोरोना संक्रमित पाए गए थे। साथ ही उनके स्टाफ के दो लोग भी संक्रमित मिले।

खुद हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिये इसकी जानकारी दी थी और अपने संपर्क में आने वालों को कोविड टेस्ट कराने की सलाह दी थी।

जरा इसे भी पढ़े

सड़कों के निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण किए जाए : सीएम
4 साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
श्रद्धालुओं के लिए 72 घंटे पहले की कोरोना रिपोर्ट जरूरी