Home Front Page नाबालिग गैंगरेप प्रकरण : महिला कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला

नाबालिग गैंगरेप प्रकरण : महिला कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला

Haridwar minor gang rape case

हरिद्वार। Haridwar minor gang rape case धर्मनगरी हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी  की पूर्व महिला नेता पर अपनी नाबालिग पुत्री का अपने दोस्तों से योन शोषण कराए जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद प्रदेश में रानीतिक भूचाल आने की उम्मीद बढ़ रही है। इस मामले में कांग्रेस ने भाजपा  को घेरना शुरू कर दिया है। सोमवार को उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने भाजपा का पुतला फूंका।

हरिद्वार के देवपुरा चौक पर इकट्ठा हुई महिला कांग्रेस नेत्रियों ने भाजपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया। इस दौरान ज्योति रौतेला ने कहा कि भाजपा सिर्फ आरोपी महिला को पार्टी से निकाल कर अपना पल्ला नहीं झाड़ सकती है। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए और आरोपी महिला की भाजपा नेताओं के साथ फोन पर हुई बातचीत भी सार्वजनिक की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर वे मंगलवार को उत्तराखंड के गवर्नर से भी मिलने जा रही हैं। यह मुद्दा भाजपा और कांग्रेस नहीं बल्कि समाज का मुद्दा है। इसलिए कांग्रेस इस लड़ाई को जब तक बिटिया को इंसाफ नहीं मिलता तब तक जारी रखेगी।

बता दें कि चार जून को हरिद्वार पुलिस ने एक मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा नाबालिग पीड़िता के पिता ने दर्ज कराया था। पिता ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनका पत्नी से बीते कुछ समय से विवाद चल रहा है। इसीलिए उनकी पत्नी अलग रही है। बीते कुछ समय से उनकी नाबालिग बेटी अपनी मां के साथ ही थी।

कुछ ही दिनों पहले वो अपने पिता के पास आई और गुमसुम सी रहने लगी। पिता ने इसका कारण पूछा तो बेटी ने जो बताया वो बड़ा हैरान करने वाला था। शिकायत के अनुसार मां ने अपने प्रेमी और अन्य दोस्त से खुद की नाबालिग बेटा का गैंगरेप कराया था।

मां बेटी को कई बार हरिद्वार से बाहर भी लेकर गई, जहां होटलों में भी नाबालिग के साथ गैंगरेप किया है। इस मामले में पुलिस नाबालिग बेटी की मां और अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं कांग्रेस इस घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रही है।

मलिन बस्तियों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया नगर निगम का घेराव
2027 में कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाएगी : आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा
कांग्रेस कार्यालय कब्जे को लेकर बवाल जारी, अंदर मिले 25 संदिग्ध