Home national ”पुराने नोट रखना गुनाह है, नकली डिग्री रखना राष्ट्रवाद?’’

”पुराने नोट रखना गुनाह है, नकली डिग्री रखना राष्ट्रवाद?’’

Hardik patel and PM modi

पीएम मोदी का डिग्री विवाद फिर से काफी सुर्खियों में है। इसी मुद्दे पर
गुजरात के पाटीदार आंदोलन के मुखिया हार्दिक पटेल ने पीएम मोदी पर तंज कसा है और सोशल मीडिया (ट्विटर) पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया है कि ‘‘पुराने नोट रखना गुनाह है, नकली डिग्री रखना राष्ट्रवाद?’’ जिसके बाद हार्दिक पटेल के सोशल मीडिया के ट्विटर अकाउंट पर काफी संख्या में कमेंट आने का दौर शुरू हो गया। कुछ ने इस कमेंट को सही कहा तो कुछ यूजरस ने गलत।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी के डिग्री को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल ने कई बार इस मुद्दे को उठाया और जांच कराने की मांग है। केजरीवाल ने मोदी के अलावा केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की डिग्री पर भी सवाल उठाये थे।