जज ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Guines record

मुजफ्फरनगर,। फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज ने 327 वर्किंग डे में 6065 केसों पर फैसला सुनाकर गिनीज वल्र्ड रिकाॅर्ड बनाया है। जज तेजबहादुर सिंह का कहना है कि ऐसा करने के पीछे उनका मकसद कोर्ट में लंबित केसों का निपटारा करना और लोगों को इंसाफ देना था।

जज ने शनिवार को मीडिया से कहा कि उन्होंने यह रिकाॅर्ड उस वक्त बनाया था जब जिले में वकीलों की हड़ताल चल रही थी। उनके दिए गए फैसलों में 903 कपल्स के बीच सुलह कराई गई। गिनीज वल्र्ड रिकाॅर्ड की ओर से भी उनकी लिस्ट में सिंह का नाम शामिल किए जाने की पुष्टि कर दी गई है। देश की अदालतों में 3 करोड़ केस पेंडिंग हैं।

सुप्रीम कोर्ट की ओर से जनवरी में जारी की गई दो रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया था। रिपोर्ट बताती है कि 4 हजार 954 जजों की पोस्ट खाली है। जबकि निचली अदालतों में 21 हजार 324 न्यायिक अधिकारियों के पद स्वीकृत हैं।