दिल्ली से असम तक कायम है मोदी लहर, केजरीवाल का दरक गया किला

modi and kejriwal

नयी दिल्ली। दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के संयुत्तफ उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने जीत दर्ज की है। तो वहीं केजरीवाल की पार्टी के उम्मीदवार की जमानत भी जब्त हो गयी है।  भाजपा दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और असम में हुए विधानसभा उपचुनाव जीत गयी जबकि राजस्थान में धौलपुर सीट पर उसे बढत हासिल है। यहां उपचुनाव रविवार को हुआ था।

कर्नाटक में कांग्रेस को कुछ सांत्वना मिली, उसने यहां दोनों सीटें जीत लीं। रविवार को सात राज्यों में नौ विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हुए थे, इसके अलावा श्रीनगर संसदीय सीट पर भी चुनाव हुए थे। कर्नाटक, मध्य प्रदेश में दो-दो सीटें थीं जबकि पश्चिम बंगाल, असम, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में एक-एक सीट थी। निकाय चुनाव से पहले दिल्ली उपचुनाव में मिली जीत भाजपा के लिए अच्छा संकेत है। राजौरी गार्डन विस उपचुनाव में भाजपा जीती जबकि आम आदमी पार्टी को बुरी हार का सामना करना पडा, यहां वह तीसरे क्रम पर रही यहां तक कि आप के उम्मीदवार की जमानत तक जब्त हो गयी।

भाजपा-शिअद के संयुत्त उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा को कुल मतों के लगभग 50 फीसदी 40,602 मत मिले। कांग्रेस की मीनाक्षी चंदेला 25,950 मतों के साथ दूसरे नंबर पर रही जबकि आप के हरजीत सिंह को केवल 10,243 मत मिले। भाजपा के उम्मीदवार ने बांधवगढ सीट पर विपक्षी कांग्रेस के उम्मीदवार को लगभग 25,000 मतों से हराया जबकि अटेर सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला कडा रहा।

अब ज्यादा उत्साह के साथ एमसीडी चुनाव में उतरेगी भाजपा, केजरी करेंगे मंथन
उमरिया जिले की बांधवगढ विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार शिवनारायण सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की सावित्री सिंह को 25,476 मतों के बडे अंतर से हरा दिया। बीते नवंबर में उपचुनाव में यहां से भाजपा विधायक ज्ञान सिंह ने शहडोल लोकसभा सीट जीत ली थी जिसके बाद उपचुनाव की जरुरत पडी।
हिमाचल प्रदेश में भाजपा उम्मीदवार डाॅ। अनिल धीमान ने 8,290 मतों से भोरंज ;एससीद्ध विस सीट जीती। उन्होंने कांग्रेस की प्रमिला देवी को 8,290 मतों से हराया। यह सीट पूर्व मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता ईश्वर दास धीमान के निधन के चलते रित्तफ हो गई थी। वह यह सीट लगातार छह बार जीते थे। अब इस सीट से उनके बेटे अनिल धीमान जीते हैं। इसके साथ ही 68 सदस्यीय सदन में भाजपा विधायकों की संख्या बढकर 28 हो गई। असम में भाजपा उम्मीदवार रानोज पेगु ने धरोमाजी विस उपचुनाव जीता, उन्होंने कांग्रेसी उम्मीदवार बाबुल सोनोवाल को 9,285 मतों के अंतर से हराया।

कांथी दक्षिण में तृणमूल विजयी, बंगाल में ममता का जादू बरकरार, भाजपा ने भी बढ़ाया अपना आधार
भाजपा के उम्मीदवार को 75,217 मत मिले जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार को 65,932 मत मिले। चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी। यहां से भाजपा विधायक प्रधान बरुआ के लखीमपुर लोकसभा सीट जीत लेने से यह सीट रित्त रह गई थी। कर्नाटक में सत्तारुढ कांग्रेस ने नंजनगुंड और गुंडलुपेट विस सीटें जीत ली। नंजनगुंड पर कांग्रेस उम्मीदवार कालाले एन केशवमूर्ति ने भाजपा के वी श्रीनिवास प्रसाद को करीब 21,000 मतों से हराया। गुंडलुपेट से कांग्रेस की गीता महादेवप्रसाद ने भाजपा के सीएस निरंजन कुमार को लगभग 10,000 मतों से हराया। दोनों सीटें कांग्रेस की झोली में गई। खबर लिखे जाने तक राजस्थान में भाजपा उम्मीदवार शोभा रानी धौलपुर विस उपचुनाव में दसवें राउंड की गणना में 22,602 मतों से आगे चल रही हैं।