खुली हवा में सांस लेना महान स्वतंत्रता सेनानियों की देन

Great freedom fighters
कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह।

Great freedom fighters

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में झण्डारोहण करते हुए देश व राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी है।

इस पुनीत अवसर पर उन्होंने समस्त महान स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण करते हुए कहा कि आज यदि हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं तो वह उन महान स्वतंत्रता सेनानियों ( Great freedom fighters ) की देन है। जिन्होंने अपने प्राणों को नौछावर कर देश की आजादी के लिए शहादत दी है।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में देश के हजारों हजार नौ जवान आजादी के लिए अपने प्राणों की बलि देने के लिए तैयार थे। उन्होंने कहा कि 8 अगस्त 1942 की रात को कांग्रेस महासमिति के समक्ष भारत छोडो आन्दोलन के प्रस्ताव पर बोलते हुए महात्मा गांधी जी ने कहा था कि मैं आपको एक ही मंत्र देता हॅू करो या मरो।

आजादी डरपोक के लिए नही है, जिनमें कुछ कर गुजरने की ताकत है, वही जिंदा रहते है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधीजी के करो या मरो के मंत्र पर अपने जीवन को जंगे आजादी के लिए आहुत करने के लिए अपने घरों से निकल पड़े। देश को आजादी दिलाने में सबसे अधिक संख्या नौजवानों की थी।      

सत्ता में बने रहने के लिए देश से झूठ बोल रहे

प्रीतम सिंह ने कहा कि आज दुर्भाग्य से ऐसे लोग सत्ता में है जो स्वतंत्रता आन्दोलन के भागीदार नही थे और सत्ता में बने रहने के लिए देश से झूठ बोल रहे है। उन्होंने कहा कि जो लोग यह कह रहे है कि 70 वर्षो में देश में कुछ नही हुआ उन्हें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास को पढ़ना चाहिए।

उन्होेंने कहा अंग्रेज देश को कंगाल कर गये थे, परन्तु देश किसी से भी मुकाबला करने में सक्षम है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि देश की जनता आज कांग्रेस की ओर देख रही है ऐसे में हम सबका कर्तव्य है कि उन फिरकापस्त लोगों का मुकाबला करें जो देश में भाई चारे को तार-तार करने की कोशिश कर रहे है।

हम सबको एकजुट होकर सामना करना होगा

उन्होंने कहा कि लगातार देश के लोकतांत्रिक व सवैधानिक मूल्यों पर साम्प्रदायिक ताकतों द्वारा प्रहार किया जा रहा है जिसका हम सबको एकजुट होकर सामना करना होगा।  

इस अवसर पर विधायक मनोज रावत, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, जोत सिंह बिष्ट, मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, मातवर सिंह कण्डारी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, नारायण पाल, प्रदेश अनुशासन समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, अशोक वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी, अमरजीत सिंह, ताहिर अली, याकूब सिद्विकी, कै0 बलवीर सिंह रावत, नीनू सहगल, राजेश शर्मा, नवीन जोशी, डाॅ0 विजेन्द्र पाल, गिरीश पुनेड़ा, दीप बोहरा, कमलेश रमन,अनिश कुरैशी,राजेश पाण्डेय आदि उपस्थित थे। 

जरा इसे भी पढ़ें

हिल टाॅप पर चारों ओर से घिरी प्रदेश सरकार
डेंगू के मरीजों की संख्या 352 पहुंची
राज्य कैबिनेट बैठक : कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी