फिनलैंड में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Fraud involving job placements in Finland

देहरादून। Fraud involving job placements in Finland खुद को मर्चेंट नेवी में कैप्टन बता सेना के रिटायर्ड सूबेदार सहित और लोगो को फ़िनलैंड में नौकरी लगाने का झांसा लेकर 1 करोड़ 20 लाख की ठगी करने वाले एक कबूतरबाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त खुद को मर्चेन्ट नेवी में कैप्टन बताता था।

बीती 29 जुलाई 2025 को हिमाचल के सोलन निवासी सूबेदार (सेवानिवृत) नरजंग कुमार पुत्र बलबहादुर ने थाना नेहरुकोलोनी में तहरीर दी थी कि उनके साथ सेना में सूबेदार रहे संदीप थापा निवासी नेहरू कॉलोनी द्वारा उन्हें बताया गया था कि उनका रिश्तेदार उपेन्द्र सिंह थापा(38) पुत्र स्व0 सुरेन्द्र थापा निवासी मोहकमपुर आई0आई0पी, नेहरुकालोनी दे0दून हाल पता कमलवागाजा हाईडिल कालोनी, हल्द्वानी मर्चेन्ट नेवी में कैप्टन है और उसकी बड़े बड़े लोगो से जान पहचान है।

वह बड़े-बड़े लोगो को जानता है और वह उनकी फ़िनलैंड में नौकरी लगवा सकता है, जिसके लिए 10 लाख रुपये लगेंगे। वादी ने बताया कि संदीप थापा द्वारा उनकी व असीम थापा, अश्वनी कुमार , विकास थापा की मुलाकात उपेन्द्र सिंह थापा पुत्र सुरेन्द्र सिंह थापा निवासी मोहकमपुर देहरादून से करवायी। संदीप थापा द्वारा उन सभी को फिफ़िनलैंड में नौकरी लगाने के एवज में 10-10 लाख रुपये मांगे और एडवांस 5-5 लाख रुपये देने को कहा, जिससे वह उन सभी का वीजा प्रोसेसिंग का काम शुरू करवा सके।

संदीप थापा व उपेन्द्र सिंह थापा की बातों पर विश्वास कर उन सभी ने अलग-अलग लाखो रुपये उन व्यक्तियो के खाते मे व नगदी के रमाध्यम से दे दिए। उपेंद्र द्वारा उन सभी को वर्क परमिट आने में 030 से45 डीं5 का समय लगने की बात कही व इंग्लिश लैंगवेज कोर्स ट्रेनिंग के लिए अलग से फीस अदा करने की बात बताई गयी।

जिसके बाद उन दोनों के द्वारा वादी व अन्य लोगो को 28 जून 2024 को देहरादून बुलाया और उन्हें फिनलैण्ड का कॉनट्रैक्ट लेटर बनाकर दिया गया। जिसके पश्चात फरवरी 2025 में उन्हें मेल आया कि उनका वीजा नहीं लगा तथा ब्ल्यू डार्ट कोरियर के माध्यम से उनके पासपोर्ट व रिफयूजल लेटर प्राप्त हुए जिसमें कहा गया कि उनके कागजात नकली है।

उपेन्द्र थापा व संदीप थापा ने उन सभी को फिनलैण्ड का फर्जी कॉनट्रैक्ट लेटर व एम्बेसी के उन सभी के फर्जी दस्तावेज बनाकर दिये गए थे, जिससे उनका वीजा कैंसिल हो जाये। वादी की शिकायत पर थाना नेहरू कॉलोनी ने धारा-420/467/ 468/471/120बी/504 भादवि व 24 उत्प्रवास अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।

मामले में पुलिस द्वारा पूरी घटना कि तफ्तीश करते हुए सभी साक्ष्य एकत्रित कर अभियुक्तो की गिरफ़्तारी को मुखबिरी तंत्रो को सक्रिय किया गया। जिस क्रम में पुलिस द्वारा कल अभियुक्त उपेन्द्र सिह थापा को ट्रांसपोर्ट नगर संधू सेन्टर के सामने से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ मे अभियुक्त उपेन्द्र द्वारा उक्त अभियोग मे वादी व अन्य लोगो के साथ धोखाधडी कर उनसे मोटी रकम हडपना स्वीकार किया गया। अभियुक्त ने बताया कि उसके द्वारा इस पूरे प्रकरण में अलग-अलग लोगो से 1 करोड़ 20लाख की ठगी की है।

ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का ठग गिरफ्तार
मृतकों पर प्रयुक्त रजाई-गद्दों को बेचने वाले गिरफ्तार
‘कैम्पा कोला’ की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर लाखो की ठगी का पर्दाफाश