Home Uttarakhand Dehradun मृतकों पर प्रयुक्त रजाई-गद्दों को बेचने वाले गिरफ्तार

मृतकों पर प्रयुक्त रजाई-गद्दों को बेचने वाले गिरफ्तार

Quilts and mattresses used on deceased

देहरादून। Quilts and mattresses used on deceased थाना रानीपोखरी क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने के एक गंभीर मामले का पुलिस ने खुलासा किया है, मृत व्यक्तियों पर प्रयुक्त रजाई-गद्दों की कपास को नई कपास में मिलाकर आम लोगों को महंगे दामों पर बेचने की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार कल शनिवार को शिकायकर्ता अमित सिंह पुत्र स्वर्गीय दीपचंद सिंह, निवासी डाण्डी, रानीपोखरी द्वारा थाना रानीपोखरी में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि कुछ लोग ऋषिकेश क्षेत्र से मृत व्यक्तियों पर इस्तेमाल किए गए रजाई-गद्दों को एकत्र कर उनकी कपास को नई कपास में मिलाकर बाजार में बेच रहे हैं। इस कृत्य से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और क्षेत्र में नाराजगी का माहौल उत्पन्न हो गया।

जिस क्रम में पुलिस टीम ने रानीपोखरी चौक स्थित एक दुकान पर दबिश दी, जहाँ से साक्ष्यों के आधार पर तीन व्यक्तियों 1.सलमान (उम्र24) पुत्र हामिद अली – निवासी थाना मंडी धनौरा, जिला अमरोहा (उ0प्र0), हाल- रानीपोखरी चौक, देहरादून, 2.हामिद अली(उम्र 55)पुत्र निसार अहमद – निवासी थाना मंडी धनौरा, जिला अमरोहा (उ0प्र0), हाल-रानीपोखरी चौक, देहरादून,3.संजय(उम्र35) पुत्र छुन्ना लाल-निवासी नटराज पुल के नीचे, ऋषिकेश, जनपद देहरादून,को हिरासत में लेकर उन्हें गिरफ्तार किया।

अभियुक्तों में से एक आरोपी पुराने रजाई-गद्दे एकत्र करता था, जिन्हें अन्य आरोपियों को बेचा जाता था। इसके बाद उनकी कपास को नई कपास के साथ मिलाकर तैयार सामग्री को आम जनता को ऊँचे दामों पर बेचा जाता था। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनभावनाओं से खिलवाड़ करने वाले ऐसे किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

विजिलेंस के शिकंजे में भ्रष्ट डॉक्टर, बीस हजार रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार
घास लेकर आ रही महिला से मंगलसूत्र झपटने वाले 3 गिरफ़्तार
70 लाख की ठगी गैंग का भंडाफोड़, मुख्य अभियुक्त राजस्थान से गिरफ्तार