Fourth Class Employees Union Irrigation
देहरादून। Fourth Class Employees Union Irrigation चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सिंचाई विभाग उत्तराखण्ड का द्विवार्षिक अधिवेशन इस महासंघ के संघ भवन यमुना कालोनी में सुन्दर लाल आर्य प्रदेश अध्यक्ष चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ उत्तराखण्ड एवं बनवारी सिंह रावत प्रदेश संरक्षक चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ उत्तराखण्ड की देख रेख में सम्पन्न हुआ। चुनाव में निम्न पदाधिकारी निर्वाचित हुये।
- सुनील कुमार, प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध कार्यालय मुख्य अभियन्ता स्तर-2 सिंचाई विभाग देहरादून।
- मोहनराम आर्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्विरोध जमरानी बांध खण्ड हल्द्वानी।
- नील प्रसाद उनियाल, प्रदेश महामंत्री निर्वाचित सिंचाई खण्ड विकासनगर डाकपत्थर ।
- विपिन कुमार चंचल, प्रदेश कोषाध्यक्ष निर्विरोध मुख्य अभियन्ता, कार्मिक अनुभाग-2 सिंचाई विभाग देहरादून।
- धीरज कुमार, प्रदेश लेखा निरिक्षक अवस्थापना खण्ड डाकपत्थर देहरादून।
- उक्त निरवाचित पदाधिकारियों ने निम्न पदाधिकारियों की घोषणा सदन में की गई।
- बनवारी सिंह रावत प्रदेश संरक्षक
- विरेन्द्र सिंह बिष्ट प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष
- खीमानन्द सेमवाल, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री
निर्वाचित पदाधिकारियों के निर्वाचन की घोषणा के बाद सभी पदाधिकारियों को सुन्दर लाल आर्य प्रदेश अध्यक्ष चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ उत्तराखण्ड ने पद एवं गोपनीयता की शपत दिलायी अन्त में नवनिर्वाचित अध्यक्ष / महामंत्री ने सभी कर्मचारियों के हित तथा संघ हित में एकता बनाये रखने तथा कार्य करने पर बल दिया।













