सतपाल महाराज ने पिथौरागढ़ को दी 799.31 लाख रु की सिंचाई योजनाओं की सौगात

Satpal Maharaj gifted irrigation schemes
सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करते हुए।

Satpal Maharaj gifted irrigation schemes

पिथौरागढ़। Satpal Maharaj gifted irrigation schemes प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने आज मुंस्यारी, धारचूला एवं डीडीहाट विकासखंड में 799.31 लाख रूपये की सिंचाई योजनायें का शिलान्यास किया। शिलान्यास से पूर्व जिला भाजपा कार्यालय में सतपाल महाराज ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भेंट करने के साथ-साथ जिलाधिकारी, एस. पी. और सीडीओ को साथ बैठाकर मौके पर ही पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान किया।

श्री महाराज ने अल्मोडा में निर्माणाधीन थरकोट झील की धीमी प्रगति पर आक्रोश जाहिर करते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों सहित नेशनल हाइवे के अधिशासी अभियन्ता को सड़क का मलबा झील के निर्माण स्थल में फेंकने के लिए जमकर फटकार लगाई।

प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने कुमाऊं भ्रमण के पांचवें दिन आज लंदन फोर्ट परिसर में नाबार्ड मद से विकासखंड धारचूला में काली नदी के दाएं पार्श्व पर स्थित कुमायूं स्काउट मल्ला हाट की सुरक्षा हेतु 447.38 लाख की लागत से तैयार बाढ़ सुरक्षा योजना एवं विकासखंड डीडीहाट में रामगंगा नदी के बाएं पार्श्व पर स्थित थल कस्बे की सुरक्षा हेतु 351.93 लाख रूपये की बाढ़ सुरक्षा योजना का शिलान्यास किया।

जनपद के लंदन कोर्ट परिसर में आयोजित सिंचाई योजनाओं के शिलान्यास समारोह में उपस्थित स्थानीय जनता, जनप्रतिनियों एवं विभागीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जल के संवर्धन एवं संरक्षण हेतु सिंचाई विभाग अन्य जनपदों के अलावा पिथौरागढ़ में भी जलाशयों का निर्माण करने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में भी कार्य कर रहा है।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं गतिमान : Satpal Maharaj

पर्यटन मंत्री (Satpal Maharaj) ने कहा कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं गतिमान हैं। उन्होने कहा कि 13 जनपदों में थीम बेस्ड नए गंतव्य स्थल विकसित किए जाने हेतु 13 डेस्टिनेशन योजना के अंतर्गत मोस्टमानो क्षेत्र (पिथौरागढ़) में टूलिप फ्लावर के प्रयोग के तौर पर 25000 बल्बस लगाकर टूलिप गार्डन विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। जिसके कि काफी उत्साहजनक परिणाम भी प्राप्त हो रहे हैं।

श्री महाराज ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक जनपद में वहां के पौराणिक धर्म स्थलों को चिन्हित कर एक सर्किट के तहत शामिल करने की योजना पर कार्य चल रहा है।

इसी योजना के तहत शिव सर्किट के अंतर्गत गंगोलीहाट के पाताल भुवनेश्वर, पांखू के पिंगलीनाग और बेरीनाग के बैडीनाग मंदिर को नागराजा एवं गोलज्यू मंदिर सर्किट, कोटली (गंगोलीहाट) विष्णु मंदिर को विष्णु, राम एवं नरसिंह मंदिर सर्किट में शामिल किया गया है।

संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कोरोना काल के दौरान आर्थिक रूप से जूझ रहे। प्रदेश के 2317 लोक कलाकारों एवं ढोल दमाऊ वादों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उनके मानदेय में भी दोगुनी वृद्धि की गई है।

उन्होंने बताया कि पहले दल नायक को 500 रूपये मानदेय और 250 रूपये यात्रा भत्ता दिया जाता था। जिसे बढ़ाकर मानदेय अब 1000 रूपये और यात्रा भत्ता 500 रूपये कर दिया गया है। इसी प्रकार लोक कलाकारों का मानदेय 400 से बढ़ाकर 800 रूपये और यात्रा भत्ता 200 से बढ़ाकर 400 रूपये कर दिया गया है।

कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान बनाये रखने की बात कही

श्री महाराज ने यह भी बताया कि ऐसे लोक कलाकार जो कि वृद्ध एवं विपन्न हैं और 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं उनके लिए राज्य सरकार द्वारा 3000 रूपये पेंशन भी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि हम शीघ्र ही प्रदेश के ढोल दमाऊ वादकों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए एक ऐसा बड़ा आयोजन करने की योजना बना रहे हैं जिसे कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जा सके।

कार्यक्रम से पहले कैबिनेट मंत्री (Satpal Maharaj) ने पार्टी कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निराकरण के साथ साथ विभागीय अधिकारियों से पार्टी कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान बनाये रखने तथा उनके फोन उठाने की भी बात कही।

इस अवसर पर पिथौरागढ विधायक चंद्रा पंत, डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल, केएमवीएन के चेयरमैन केदार जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, नगर पालिका अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, ब्लाक प्रमुख धर्म सिंह धामी, दर्शन दानू, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र वाल्दिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र सिंह लूंठी, जिला महामंत्री बसंत जोशी, महिमन कन्याल, सुनीता कन्याल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

जरा इसे भी पढ़े

कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस ने किया राजभवन कूच
सीएम ने किया डॉप्लर वैदर रडार स्टेशन का वर्चुअली उद्घाटन
कांग्रेस को किसानों की खुशहाली रास नहीं आ रही : भगत