कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस ने किया राजभवन कूच

Congress protest agricultural laws

Congress protest agricultural laws

पुलिस से नोक-झोंक, कार्यकर्ता गिरफ्तार

देहरादून। Congress protest agricultural laws कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर जारी किसान आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता दून में राजभवन घेराव के लिए निकले। कूच के दौरान आगे बढ़ने से रोके जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोंक-झोंक हुई। इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

कांग्रेस की इस प्रदर्शन रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिससे राजधानी में जाम की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान हाथीबड़कला चौक पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच कांग्रेस इस प्रदर्शन के जरिये अपनी ताकत का अहसास कराने की भी कोशिश कर रही है।

कूच से  पहले कांग्रेस मुख्यालय में हुई सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने मोदी सरकार पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि देश का किसान कराह रहा है लेकिन मोदी जी के कान में जूं नहीं रेंग रही है।

उन्होंने कहा कि आज 48 दिओं से उत्तर भारत का किसान देश की राजधानी दिल्ली के बॉर्मेंरों में कड़कती ठंड में खुले आसमान के नीचे आंदोलनरत है और इस आंदोलन में अब तक 70 किसान अपनी जान कुर्बान कर चुके हैं लेकिन केंद्र सरकार ने काले कानूनों को लागू करने को अपनी नाक का सवाल बनाया हुआ है। श्री यादव ने कहा कि आज पूरा देश जान चुका है कि मोदी जी देश को अपने धन कुबेर मित्रों की तिजोरी में गिरवी रख दिया है। 

उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार चार वर्षों में हर मोर्चे पर फेल : Pritam singh

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मोदी त्रिवेंद्र सरकारों पर जम कर हमला किया। उन्होंने कहा कि छह सालों में देश में जो कुछ 60 वर्षों में कांग्रेस सरकारों ने खड़ा किया था उसे मोदी जी ने छह वर्षों में नीलाम कर दिया ।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार चार वर्षों में हर मोर्चे पर फेल हो गयी। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई अपने चरम पर है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं और व्यापार पर्यटन तीर्थाटन सब ठप्प पड़ा है ।

उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार आकंठ भ्रस्टाचार में लिप्त है और मुख्यमंत्री हर समय भ्रस्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस का राग अलापते हैं। प्रीतम सिंह ने कहा कि आगामी 2022 में त्रिवेंद्र सरकार की विदाई तय है। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार के विधायक ही सरकार पर भ्रस्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार अब तक कि सबसे निक्कमी व भ्रष्ट सरकार है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने किया। सभा के पश्चात देवेंद्र यादव, प्रीतम सिंह, डॉक्टर इंदिरा हृदयेश व काज़ी निज़ामुद्दीन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राजभवन की ओर प्रस्थान किया।

में विधायक आदेश चौहान, विधायक मनोज रावत, विधयक राजकुमार पुरोला, पूर्व  विधायक रंजीत रावत, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट,प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी,पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण|

आर्येन्दर शर्मा,धीरेंद्र प्रताप,राजपाल खरोला, विजय सारस्वत,संजय पालीवाल,मेयर अनिता शर्मा,गरिमा दसौनी,लाल चंद शर्मा, राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी,याकूब सिध्क्की,मंजू तोमर,परिणीता बडोनी, शांति रावत, मंजू त्रिपाठी,रंजना रावत,पूनम राणा डा आर पी रतूड़ी, अजय सिंह आदि शामिल रहे।

जरा इसे भी पढ़े

कोल्ड चैन स्टोरेज सेन्टर में रखी गई कोविड-19 वैक्सीन
नई शिक्षा के प्रावधानों को प्रथम चरण में लागू करने के निर्देश
विधायक जोशी ने किया विभिन्न मार्गों का लोकार्पण व शिलान्यास