Home Uttarakhand Dehradun नदी में नहाने गए पांच युवकों की डूबने से मौत

नदी में नहाने गए पांच युवकों की डूबने से मौत

Five youths died due to drowning
मौके पर जमा लोग।

Five youths died due to drowning

पिथारोगढ़। Five youths died due to drowning पिथौरागढ़ जिले में नदी में नहाने गए पांच युवक डूब गए। जिनमें से सभी की मौत हो गई है। पांचों के शव बरामद किए जा चुके हैं। सेराघाट के बड़ोली में नदी में नहाने गए पांच युवको की सरयू के तेज प्रवाह में डूबने से मौत हो गई। तीन युवक किसी तरह सुरक्षित बच निकले।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने 5 युवाओं के सेराघाट के समीप सरयू नदी में बहने से हुई मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत युवाओं की आत्मा की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

बुधवार को तेज गर्मी में नदी में नहाने गए आठ युवक नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान नदी के तेज प्रवाह की चपेट में आने से पांच युवकों की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सभी युवकों के शव नदी से निकाल लिए गए हैं। सेराघाट सेरा ऊर्फ बडौली कटौच के पास सरयू नदी मे नहाते समय हादसा हुआ।

तीन बच्चों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला

युवकों के नदी में डूबने की आवाज सुनकर ग्रामीण उनको बचाने के लिए दौड़े। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने युवको को बाहर निकाला, लेकिन तब तक पांच की नदी में डूबने की वजह से मौत हो गई थीं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीमों ने तीन बच्चों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला।

नदी में डूबे पांचों किशोरों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेराघाट पहुंचाया गया। गंगोलीघाट की विधायक मीना गंगोला भी मौके पर पहुंची। पांचों किशोर एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गणाई गंगोली के कूणां व सिमली गांव से सेराघाट गए थे।

विवाह समारोह में उनके परिजनों को वर व वधू दोनों पक्षों से निमंत्रण था। पांचों किशोर दो दिन पहले सेराघााट चले गए थे जहां महिला संगीत आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। आज बारात गणाई गंगोली पहुंचनी थी। इससे पहले पांचों दोस्तों ने नदी में नहाने की योजना बनाई लेकिन वे नदी की गहराई को भांप नहीं सके और उसमें डूब गए।

जरा इसे भी पढ़े

वात्सल्य योजना के प्रति सरकार की उदासीनता पर अफसोसनाक : गरिमा
बढ़ती महंगाई के विरोध में 11 को धरना देंगे कांग्रेसी
मुख्यमंत्री ने हिल-मेल फाउंडेशन की ’ससम्मान राहत सेवा’ को दिखाई हरी झंडी