Home Uttarakhand Dehradun मुख्यमंत्री ने हिल-मेल फाउंडेशन की ’ससम्मान राहत सेवा’ को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री ने हिल-मेल फाउंडेशन की ’ससम्मान राहत सेवा’ को दिखाई हरी झंडी

Ssmman rahat sewa
हिल-मेल फाउंडेशन की ’ससम्मान राहत सेवा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीएम।

Ssmman rahat sewa

पौड़ी, बागेश्वर जिले के लिए भेजा गया राशन, सैनिटाइजर, मास्क और पीपीई किट

देहरादून। Ssmman rahat sewa मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को बीजापुर अतिथि गृह में कोरोना संक्रमण काल में गरीब लोगों तक राहत पहुंचाने के मिशन में जुटे हिल-मेल फाउंडेशन की ’ससम्मान राहत सेवा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

गढ़वाल और कुमाऊं के लिए इस राहत सेवा के माध्यम से 325 राशन किट, कई लीटर सैनिटाइजर, 120 पीपीई किट और 1600 मास्क भेजे गये हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पिछले डेढ़-दो माह में राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं को कई गुना बेहतर बनाया गया है।

अब राज्य में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर आईसीयू और ऑक्सीजन बेड की पर्याप्त उपलब्धता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना महामारी की रोकथाम के लिये किये गये कारगर प्रयासों का ही परिणाम है कि राज्य में अब इसका प्रभाव कम होने लगा है। उन्होंने हिल मेल फाउण्डेशन के प्रयासों की भी सराहना की।

हिल मेल फाउण्डेशन की संस्थापक चेतना नेगी ने बताया कि उनके द्वारा पौड़ी जिले के यमकेश्वर, पौड़ी और कलजीखाल ब्लॉक में गरीब परिवारों के लिए देहरादून से 100 राशन किट्स, 120 पीपीई किट्स, कई लीटर रिफिल सैनिटाइजर, टेबल सैनिटाइजर, पॉकेट सैनिटाइजर और 1000 मास्क भेजे गए हैं।

हिल-मेल फाउंडेशन दीर्घायु जीवन अमृत फाउंडेशन के सहयोग से बागेश्वर जिले के लिए भी 75 राशन किट, 250 सैनिटाइजर, 600 मास्क भेज रहा है। हिल-मेल फाउंडेशन ने अब तक 500 कोविड मेडिसिन किट (15 दिन का संपूर्ण कोर्स), 500 पॉकेट सैनिटाइजर, 2000 मास्क और 150 पीपीई किट वितरित की हैं।

इसके साथ ही हिल-मेल फाउंडेशन ने पौड़ी के विभिन्न हिस्सों में लोगों को कोरोना संक्रमण से जुड़े प्रोटोकॉल को लेकर जागरुकता अभियान भी चलाया गया है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय भी उपस्थित थे।

जरा इसे भी पढ़े

मासूम से क्रूरता करने वाला सौतेला पिता गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात
नजमा फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को पहुंचाया राशन